फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   appeal, no weakly off befone rakhabandhan

क और दो अगस्त को बंदी दिवस न मनाया जाए

Sun, 19 Jul 2020 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
appeal, no weakly off befone rakhabandhan
chinees toys - फोटो : chinees toys
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में रक्षाबंधन से पहले दो दिन बाजार बंदी पर चिंता व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि एक और दो अगस्त को बंदी दिवस न मनाया जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा ने की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तीन अगस्त को है, जबकि एक अगस्त को शनिवार और दो को रविवार है। ऐसे में रक्षाबंधन के पहले दो दिन बाजार बंद रहेगा। इससे व्यापारियों को कठिनाई होगी। क्योंकि, रक्षाबंधन के लिए अगर मिठाई पहले से खरीद कर रखते हैं तो वह खराब हो जाएगी। व्यापारी पहले से ही लॉकडाउन के कारण तीन महीने से दुकान बंद होने के कारण आर्थिक मंदी झेल रहे हैं। मांग की गई कि शासन एक अगस्त शनिवार और दो अगस्त रविवार को बाजार खोलने की अनुमति दे।
विज्ञापन

जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने कहा है कि कई जिलों में महिला समूह द्वारा राखियां तैयार की जा रही हैं। इसलिए कहीं पर अगर पुरानी चीन की बनी राखियां मिलती हैं तो वह ना खरीदें। सिर्फ देश और प्रदेश में बनी राखियां हीं खरीदें। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मेल आईडी से भेजा गया। जल्द ही जिलाधिकारी को भी ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री मनीष, प्रदीप सतरबांस, अभिषेक अनोरा, सिद्धेश्वर जमोरया, कमलेश सराफ, बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, अनिल जैन, नवनीत किलेदार, समित समैया, राहुल गुप्ता, रिंकू सलूजा, विशाल सराफ, संजय जैन, जितेंद्र सोनी, रामकिशोर सिंह, पीके बरया, बॉबी सरदार, संजीव सोंरया, मोहम्मद इकराम, मो. जावेद शरीफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed