फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anurag Prajapati from Lalitpur won two gold medals in Yogasan in Saharanpur.

Lalitpur News: सहारनपुर में ललितपुर के अनुराग प्रजापति ने योगासन में जीते दो गोल्ड मेडल

Sat, 05 Sep 2026 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Anurag Prajapati from Lalitpur won two gold medals in Yogasan in Saharanpur.
ललितपुर। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध योगासन स्पोर्ट्स अलायंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने 5वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता 2 व 3 सितंबर को सहारनपुर के आईआई टी कैंपस में हुई। इसमें ललितपुर के अनुराग प्रजापति ने ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक योगासन में प्रथम स्थान प्राप्त कर डबल गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से चार सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। ललितपुर से अनुराग, दित्या, आराध्या और हिमांशु ने प्रतिभाग किया। इन सभी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में टीम ने हिस्सा लिया। आराध्या और दित्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिमांशु साहू ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ललितपुर जनपद का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन


योगासन स्पोर्ट्स अलायंस एसोसिएशन ललितपुर इकाई के महासचिव योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी और सचिव योगाचार्य मुकेश साहू को सम्मानित किया गया। उन्हें योग के क्षेत्र में कई वर्षों की सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न दिया गया। योगाचार्य ने जनपद की प्रतिभाओं को उभारने का अपना वादा पूरा होने पर खुशी जताई। उन्होंने पूरी टीम, सचिव मुकेश साहू, कोच आयुष्मान बढ़ोनिया और सभी प्रतियोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से योग को खेल और कॅरिअर के रूप में अपनाने का आह्वान किया। ललितपुर पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed