फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Answers sought from officials who spoiled the ranking in CM dashboard

Lalitpur News: सीएम डैशबोर्ड में रैंकिंग खराब करने वाले अधिकारियों से जवाब तलब

Thu, 15 Jan 2026 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Answers sought from officials who spoiled the ranking in CM dashboard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सीएम डैश बोर्ड में खराब प्रगति होने पर चार विभाग के अधिकारियों से जिलाधिकारी ने जवाब तलब किया है। इनमें अल्पसंख्यक वर्ग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग और मत्स्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाह अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई।
सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश की रैंकिंग में ललितपुर को राजस्व मामले में 9वां स्थान, विकास में 17वां एवं राजस्व व विकास में 9वां स्थान मिला है। समीक्षा के दौरान चारों विभाग की योजनाओं की प्रगति खराब होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जवाब तलब किया है। इसके साथ ही उद्योग, बेसिक शिक्षा, नई सड़कों के निर्माण, मत्स्य पट्टों, राज्य कर, निर्माण कार्यों आदि में की कम प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को एक माह में प्रगति सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फसल बीमा योजना में मृतक किसानों का डाटा डिलीट करने व किसान क्रेडिट कार्ड की लंबित पत्रावलियों का एलडीएम से समन्वय कर निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में अंडा उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए लाभार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को पर्यटन विभाग की बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आमजन जिनके पास कम से कम छह कमरों वाला मकान हो, उनके रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन इकाई/कलेक्शन सेंटर संचालित कराएं। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, पीडी डीआरडीए, डीडीओ, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण एवं अन्य कार्यदायी विभागों के अधिशासी अभियंता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed