{"_id":"689109ea9cd3c072e302a4af","slug":"another-memu-train-will-run-on-khajuraho-route-from-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-140303-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खजुराहो रूट पर आज से चलेगी एक और मेमू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खजुराहो रूट पर आज से चलेगी एक और मेमू ट्रेन
विज्ञापन
ललितपुर। खजुराहो रूट पर आज से झांसी से मऊरानीपुर, महोबा, खजुराहो, छतरपुर व टीकमगढ़ होते हुए नई मेमू ट्रेन चलेगी। ललितपुर से टीकमगढ़ होकर खजुराहो जाने के लिए यह तीसरी मेमू होगी, इससे खजुराहो और आल्हा-ऊदल की नगरी महोबा के लिए यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।
रेलवे ने ललितपुर से खजुराहो रूट बनने के बाद कई श्रेणी की ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इस समय इस रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस एवं दो मेमू ट्रेन सहित रोजाना दस यात्री ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अब झांसी से मऊरानीपुर, कुलपहाड़, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ होते हुए ललितपुर तक एक और मेमू चलाई जाएगी। यह ट्रेन आज रात 8:40 बजे झांसी स्टेशन से चलेगी, जो उक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन यानी कल बुधवार को तड़के 4:55 बजे ललितपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन सुबह 5:10 बजे ललितपुर से चलकर टीकमगढ़, खजुराहो, महोबा, कुलपहाड़, मऊरानीपुर होते हुए दोपहर में 2:25 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रियों को पर्यटन नगरी खजुराहो सुबह साढ़े आठ बजे ही पहुंचा देगी। इससे फायदा यह होगा कि यदि कोई व्यक्ति खजुराहो में रात नहीं रुकना चाहता तो भी उसे घूमने-फिरने के लिए दिनभर का समय मिल जाएगा और शाम होते ही अन्य ट्रेन से लौट सकेगा।
वहीं, यदि कोई आल्हा-ऊदल की नगरी भी घूमना चाहेगा तो वह इसी ट्रेन से महोबा पहुंच सकेगा और दिनभर घूमने के बाद शाम को अन्य ट्रेन से झांसी या ललितपुर के रास्ते लौट सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
यह रहेगा मेमू ट्रेन का समय
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से यह मेमू ट्रेन 8:40 बजे चलेगी, जो निवाड़ी होते हुए मऊरानीपुर स्टेशन पर रात 9:55 बजे, फिर बेलाताल, कुलपहाड़ होकर महोबा स्टेशन पर 10:53 बजे, फिर सिंहपुर-डुमरा होकर खजुराहो स्टेशन पर रात 12:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दुरियागंज होकर छतरपुर स्टेशन पर रात 1:37 बजे, ईशानगर, खरगापुर, सरकनपुर होकर टीकमगढ़ स्टेशन पर रात 3:07 बजे और उदयपुरा, बिहारी होकर तड़के 4:55 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन से तड़के 5:10 बजे रवाना होगी, जो बिरारी, उदयपुरा होकर टीकमगढ़ स्टेशन पर सुबह 5:58 बजे, सरकनपुर, खरगापुर, ईशानगर होते हुए छतरपुर स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे, दुनियागंज होकर खजुराहो स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। जबकि, सिंहपुर होकर महोबा स्टेशन पर सुबह दस बजे और कुलपहाड़, बेलाताल, हरपालपुर होते हुए दोपहर 12:12 बजे मऊरानीपुर और निवाड़ी होकर यह ट्रेन दोपहर में 2:25 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।