{"_id":"64f4d0464c47f141cd0415c6","slug":"anna-animals-destroying-crops-in-the-fields-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-3165-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेतों में फसल बर्बाद कर रहे अन्ना जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेतों में फसल बर्बाद कर रहे अन्ना जानवर
Sun, 03 Sep 2023 11:58 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने गो आश्रय स्थल छुड़वाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
जखौरा (ललितपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम किसलवास एवं आसपास के क्षेत्रों में खेत में खड़ी फसल अन्ना जानवर खा रहे हैं। इससे परेशान किसानों ने अन्ना जानवरों को गो आश्रय स्थल पर भेजवाने की मांग की है।
कुदरत की मार से परेशान किसानों का कहना है कि अन्ना जानवर खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर देते। ऐसे में उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि गांव में करीब तीन सौ अन्ना जानवर घूम रहे हैं। जिससे गांव के किसान काफी परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि दिन रात खेतों की रखवाली करने के बाद भी मौका पाकर अन्ना जानवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में घूम रहे अन्ना जानवरों को आस पास की किसी गोशाला में पहुंचा दिया जाए तो यहां के किसानों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
किसान सुनील कुमार लोधी और महेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के आसपास करीब तीन सौ अन्ना जानवर हैं। अन्ना जानवरों की समस्या के बारे में शासन प्रशासन को कई बार बताया है लेकिन यहां कोई इंतजाम नहीं किए गए।