फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anm, money demand, video viral

वायरल ऑडियों की जांच में, पीड़िता ने बातचीत को बताया सही

Mon, 26 Jul 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
anm, money demand, video viral
note.jpg - फोटो : note.jpg
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ लिपिक द्वारा एएनएम से पैसों की मांग करने का ऑडियो वायरल होने के मामले में बाबू घिरता नजर आ रहा है। जांच में ब्यान दर्ज कराने आई महिला कर्मी ने बातचीत को सही बताया है। वहीं लिपिक अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ लिपिक का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक एएनएम से अनुपस्थित होने पर कार्रवाई की धमकी देकर वेतन निकासी व उसे बचाने के एवज में पैसों की मांग की जा रही थी। मामले में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर संबंधित बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायत के बाद बाबू की मुश्किल कम होती नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने वायरल ऑडियो की जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय को सौंप दी थी। जांच मिलते ही मामले में अपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक व महिला एएनएम को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। जिसमें ब्यान दर्ज कराने आई महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने पैसों की मांग के वायरल ऑडियो को सही बताया है। साथ ही परेशान करने का आरोप भी लगाया है। वहीं जांच के दौरान लिपिक उपस्थित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्वास्थ्य विभाग में लिपिक व महिला स्वास्थ्य कर्मी के वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है। जिसमें महिला स्वास्थ्य कर्मी के ब्यान दर्ज कराए गए हैं। महिला ने बयान में वायरल ऑडियो को सही बताया है। लिपिक उपस्थित नहीं हुआ था, जिसे सोमवार को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed