फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anger over making objectionable remarks, report filed against Hindutva leader

आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आक्रोश, हिंदूवादी नेता पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 May 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anger over making objectionable remarks, report filed against Hindutva leader
ललितपुर। हिंदूवादी नेता द्वारा सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने पर समुदाय विशेष में आक्रोश फैल गया और समाज के लोगों ने सदनशाह मैदान में एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने को रणनीति बनाई। जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर मो.आवेश एवं क्षेत्राधिकारी सदर फूलचंद व शहर कोतवाली मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और एकत्रित लोगों को समझाते ह़ुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बड़ी माता मंदिर के पास नदीपुरा निवासी बंटू महाराज सनातनी द्वारा ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती पर अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने से एक समुदाय विशेष के लोगों को आक्रोश फैल गया। इस पर समुदाय के लोग सदनशाह की दरगाह मैदान में एकत्रित हो गए और बैठक कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। यहां तक कि जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट जाने का निर्णय लिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी सदनशाह के मैदान में पहुंच गए और समुदाय के वरिष्ठ लोगों व पदाधिकारियों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और तहरीर दिलावाने की बात की, जिसके बाद समुदाय के लोग कोतवाली पहुंचे, जहां उनकी तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हाजी इलियास करीमी शहर पेस इमाम हाजी इलियास ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज मुस्लिम समुदाय के बली हैं और मुस्लिमों की आस्था व विश्वास है। बड़ी माता मंदिर के पास निवासी बसंत राज गुप्ता उर्फ बंटू महाराज उर्फ बंटू महाराज सनातनी ने अपने फेसबुक बुलडोजर बाबा सनातनी के अकाउंट पर 18 मई को ख्वाजा मोईनउद्दीन चिश्ती के खिलाफ फर्जी, असत्य व कूूटरचित आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की है। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कानून व्यवस्था वच धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उक्त व्यक्ति द्वारा पहले भी इस तरह की पोस्ट की थी, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में आरोपी बंटू सनातनी का कहना है कि उसने एक किताब के कुछ अंश को फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसे बाद में हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed