फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anger in Jain society due to inappropriate post against religious leader

धर्मगुरु के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट से जैन समाज में आक्रोश

Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Anger in Jain society due to inappropriate post against religious leader
ललितपुर। सोशल मीडिया पर धर्मगुरु के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट डालने पर जैन समाज के लोगों ने रोष जताया। शुक्रवार को दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल की अगुवाई में समाज के कई लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी पर कार्रवाई न हुई तो जैन समाज आंदोलन करने पर बाध्य होगा।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत दिनों फेसबुक पर एक व्यक्ति ने धर्मगुरु के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट डाली है। इससे सभी जैन समाज में रोष है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इसके अलावा मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवासी एक युवक ने भी इसी तरह की पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई न हुई तो जैन समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर ज्ञापन पर नरेंद्र जैन कड़की, सभासद पंकज मोदी जैन, शैलेंद्र सिंघई, अनिल जैन, हेमंत जैन, नीलेश जैन, अनिल कुमार, मधुर जैन, सौरभ जैन, अरविंद जैन, विनीत जैन, अंशित जैन, अंकुर जैन सानू बाबा, मधुर जैन, जीवन जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed