फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Anganwadi worker accused of snatching delivery money

Lalitpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर प्रसव के पैसे छीनने का आरोप

Tue, 10 Oct 2023 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker accused of snatching delivery money
पत्नी के प्रसव के लिए विभाग से मिली थी सहायता राशि
विज्ञापन

मड़ावरा (ललितपुर)। पत्नी का सुरक्षित प्रसव होने पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बैंक खाते में भेजी गई सहायता राशि लाभार्थी से छीन लिए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कार्रवाई कर पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है।
तहसील अंतर्गत ग्राम लुहर्रा निवासी दिनेश ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने पत्नी के प्रसव के पहले आर्थिक सहायता हेतु समाज कल्याण विभाग में पंजीयन कराया था। उसका आवेदन स्वीकृत होने पर उसके बैंक खाते में 26 हजार सहायता राशि प्राप्त हुई, जिसे वह सोमवार को निकालने मड़ावरा स्थित बैंक गया था।
विज्ञापन

पैसे निकालने के बाद उसके गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आधे पैसे अपने हिस्से के बताते हुए छीन लिए। युवक द्वारा जब पैसे छीनने का विरोध किया तो कार्यकर्ता ने उसे धमकी दी। पीड़ित ग्रामीण युवक ने रुपये वापस दिलाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed