{"_id":"65bc05e0be3ed2b87e04d194","slug":"anganwadi-and-ashas-will-get-the-benefit-of-ayushman-bharat-scheme-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-109723-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आंगनबाड़ी व आशाओं को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आंगनबाड़ी व आशाओं को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने की घोषणा की। इससे आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काफी खुश हैं। इन महिलाओं ने कहा, अब बीमारियों के उपचार में आर्थिक संकट सामने नहीं आएगा। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अच्छे अस्पतालों में इलाज करा सकेंगे।
-- -
बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। आशाओं को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किए जाने से इलाज में सुविधा मिल सकेगी। इससे उपचार कराने में पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी।
- अर्चना मिश्रा, आशा
-- -
वर्तमान में मिल रहे मानदेय से परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कत होती है। बीमारी की हालत में आर्थिक समस्याएं आ जाती हैं, लेकिन अब सुविधा हो जाएगी।
- आभा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
-- -
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अधिक मानदेय नहीं मिलता है। ऐसे में बीमार होने की स्थिति में उपचार कराना काफी मुश्किल होता था, अब आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने से यह समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन
- मिथलेश त्रिपाठी
-- -
अब तक बीमारी की हालत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं समुचित इलाज नहीं करा पाती थीं। कई बार कर्ज लेना पड़ता था। अब बजट में आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने से खुशी है।
- रविंद्र रावत, संरक्षक, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महिलाओं के लिए लखपति योजना का विस्तार अच्छा है, टैक्सपेयर को राहत न मिलने हुई निराशा
ललितपुर। बजट पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। सरकारी नौकरीपेशा सहित टैक्स भरने वाले लोगों में आयकर में छूट न मिलने से निराशा देखी गई, लेकिन बजट को संतुलित और अच्छा बताया।
-- -- -- -
अंतरिम बजट मिला-जुलाकर संतुलित है। सरकारी नौकरी वालों को कुछ नया न मिलने से निराशा मिली है। लेकिन अन्य सेक्टरों में दी गई रियायत से विकसित राष्ट्र बनने में काफी मदद मिलेगी।
हेमंत तिवारी, शिक्षक
-- -- -- -
मध्यम वर्ग निराश है। आयकर में छूट की उम्मीद थी, लेकिन बजट में ऐसा कुछ नहीं हुआ। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान योजना में जोड़ना अच्छा है।
मयंक बबेले, शिक्षक
-- -- -- --
जिस हिसाब से महंगाई बढ़ी है और आयकर में छूट नहीं मिली है, उससे थोड़ी निराशा मिली है। लेकिन बजट संतुलित है और देश को विकास के पथ पर ले जाने वाला है।
धीरेंद्र प्रताप, शिक्षक
-- -- -- --
महिलाओं के लिए लखपति योजना का विस्तार अच्छा है। बजट में टैक्स पेयर को कोई राहत न मिलने से निराशा हाथ लगी है। सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट संतुलित है।
संध्या वर्मा, शिक्षक
-- -- -- --
उम्मीद थी कि टैक्स में राहत मिलेगी, लेकिन बजट में ऐसा कुछ नहीं रहा। इससे कुछ निराशा हाथ लगी। वहीं, अन्य सेक्टर में सरकार की दूरदर्शी सोच दिखी है।
रहनुमा बानो, शिक्षिका
-- -- --
वंदे भारत ट्रेन में अतिरिक्त कोच बढ़ रहे हैं। लखपति योजना, उद्यमी को एक वर्ष टैक्स में राहत दी गई है। लेकिन बजट में नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ नहीं है।
अनिल शर्मा, शिक्षक
-- -- -- -- -
सरकार ने बजट को लोकलुभावन घोषणाओं से दूर रखा है। दो करोड़ गरीबों को आवास, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की फ्री वैक्सीन, एक करोड़ घरों पर रूफ टॉप सोलर से 300 यूनिट फ्री बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर में 11 फीसदी की बढ़ोतरी अच्छा कदम है।-वीर दुबे, शिक्षक
-- --
बजट में महंगाई कम करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। आयकर सीमा में छूट न बढ़ने से भी निराशा हुई है।-नेहा जैन, शिक्षिका