फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   An old woman came under the Kushinagar Express, her life was saved due to the alertness of the driver

Lalitpur News: कुशीनगर एक्सप्रेस के नीचे आई वृद्धा, चालक की सतर्कता से बची जान

Sun, 08 Jun 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
An old woman came under the Kushinagar Express, her life was saved due to the alertness of the driver
ललितपुर। ललितपुर स्टेशन के कुछ आगे कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आई एक वृद्धा की जान लोको पायलट की सतर्कता से बच गई। लोको पायलट ने अन्य लोगों की मदद से वृद्धा को ट्रेन के नीचे से सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

मुंबई की ओर जाने वाली अप रूट की 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस शनिवार सुबह 6:47 बजे ललितपुर स्टेशन आई और दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना हुई। ट्रेन ललितपुर स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर दूर बढ़ी थी कि अचानक वृद्धा इंजन के नीचे आ गई। लोको पायलट नीरज कौशिक की नजर पहले से रेल पटरियों पर खड़ी वृद्धा पर पड़ी और उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

ट्रेन रुकते ही लोको पायलट नीचे उतरे और देखा तो वृद्धा इंजन के बाद दो बोगी पार कर ट्रेन के नीचे पहुंच गई थी। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से वृद्धा को सकुशल बाहर निकाला। वृद्धा बार-बार ट्रेन से कटने की बात कह रही थी। उन्होंने वृद्धा को वहां मौजूद लोगों के हवाले किया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वृद्धा कौन थी और उसने यह कदम किस वजह से उठाया। लेकिन, लोको पायलट ने सूझबूझ से एक वृद्धा की जान बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed