{"_id":"6af4c46f9bc302cddc0c028e","slug":"amrut-scheme-has-left-roads-in-a-poor-state-those-responsible-have-forgotten-to-carry-out-repairs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-166578-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अमृत योजना ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, मरम्मत करना भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अमृत योजना ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, मरम्मत करना भूले जिम्मेदार
विज्ञापन
गोविन्द सागर बांध की सड़क पर पाइप लाइन लीकेज से फैसला पानी - संवाद
ललितपुर। शहर में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पाइपलाइन बिछाने के बाद कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। जेसीबी से खुदाई के बाद सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं। कई जगह पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी बहकर रास्तों को दलदल बना रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। शहर के अलग-अलग वार्डों में हुए कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी पर भी प्रश्नचिह्न लगा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से लीकेज ठीक कराने, खुले गड्ढे भरने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
-- -- -- --
फोटो 6
आजादपुरा द्वितीय में लीकेज से बर्बाद हो रहा अमूल्य जल
शहर के वार्ड नंबर 19 आजादपुरा द्वितीय में गोविंद सागर बांध मार्ग पर पाइपलाइन में बड़े रिसाव हैं। इनसे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद होता है। सुबह-शाम पानी आपूर्ति के दौरान सड़क पर कीचड़ और दलदल बन जाता है। इससे गुजरने वाले लोगों, खासकर विद्यालय बच्चों को फिसलने का खतरा रहता है।
-- -- -- -- -
फोटो 7
वार्ड नंबर 12 में में पाइप पाइन लीकेज व गड्ढे बने मुसीबत
आजादपुरा प्रथम के वार्ड 12 में पाइपलाइन रिसाव से सड़कें खराब हैं। देहरे मंदिर के पास पानी से बड़े गड्ढे बन गए। इनमें फंसकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों की शिकायत के बावजूद रिसाव ठीक नहीं हुए। हनुमान मंदिर के पास मरम्मत के बाद भी एक गड्ढा खुला है, जिससे हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
फॅोटो 8
दो माह से खुदी पड़ी सड़क, नाली का पानी भरने से बढ़ी परेशानी
गांधीनगर द्वितीय के वार्ड नंबर 4 में बिहारी राशन की दुकान के करीब दो माह पहले पाइपलाइन के लिए सड़क खोदी गई थी। गड्ढे ठीक से न भरने से सड़क पर जलभराव और गंदगी है। पास की नाली का पानी भी इनमें भर रहा है। सैकड़ों वाहन चालक परेशान हैं और संक्रामक बीमारियों का डर है। समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है।
-- -- -- -- -
फोटो 9
चंडी माता मंदिर के खुदी सड़क, जिम्मेदार भूले मरम्मत करवाना
गांधीनगर प्रथम के वार्ड नंबर 15 में चंडी माता मंदिर के समीप लाल बिल्डिंग के बगल वाली गली करीब दो माह से खुदी पड़ी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई थी। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। इससे निवासियों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- -- -- --
फोटो 10
अमृत योजना ने वार्ड की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। ऐसी कोई सड़क नहीं बची है, जहां गड्ढे नजर न आते हों। इस संबंध में मोहल्ले वासियों के साथ अधिकारियों से बात की, कुछ सड़कें दुरूस्त हुईं हैं, तो कुछ अभी भी उसी अवस्था में पड़ी हुई हैं।
मनमोहन चौबे, पार्षद गांधीनगर प्रथम
-- -- -- --
फोटो 11
पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को भरवाने के लिए कई बार जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखे और कार्यालय पहुंचकर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था ने अभी गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई है।
अरविन्द राजा, पार्षद प्रतिनिधि, गांधीनगर द्वितीय
-- -- -- -- --
फोटो 12
गोविन्द सागर बांध की ओर जाने वाले रास्ते में सड़क पर बड़ा लीकेज है, जिसके कारण लोगों को घर से निकलने में सावधानी बरतनी पड़ती है। कई बार बच्चे घर से बाहर निकलते हैं और कीचड़ में गिर तक जाते हैं।
विक्रम कुशवाहा, स्थानीय निवासी वार्ड नंबर 19
-- -- -- -- -
फोटो 13
गांधीनगर प्रथम और द्वितीय से निकली पाइप लाइन टूटी है। जिसकी वजह से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। दो बार जल निगम से शिकायत भी की। लेकिन दो महीने होने को हैं, लीकेज अभी तक दुरूस्त नहीं हो सका।
जितेन्द्र पंथ, स्थानीय निवासी
-- -- -- -- -
पाइप लाइन की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। जहां लीकेज पाए जा रहे हैं, वहां पाइप लाइनों को ठीक कराया जा रहा है। साथ ही गड्ढों की मरम्मतीकरण का कार्य जारी है।
वेद प्रकाश
अधिशासी अभियंता, जल निगम ललितपुर।