फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ambulance stuck in jam on narrow bridge for 15 minutes

संकरे पुल पर जाम में 15 मिनट फंसी रही एंबुलेंस

Tue, 08 Mar 2022 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in jam on narrow bridge for 15 minutes
ललितपुर। शहर के ब्याना नाला के संकरे पुल पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। चालक जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में आड़े-तिरछे से वाहन चलाकर निकालते हैं। ऐसे में दोनों ओर से भारी वाहन पुल में प्रवेश करने से फंस जाते हैं और जाम लग जाता है, जहां पर चालकों को घंटों तक जाम में खड़ा रहना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति सोमवार को सुबह 11 बजे पुल पर देखने को मिली, जहां पर वाहन फंसने से लगे जाम से लोगों को आधा घंटे तक जूझना पड़ा। एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

ब्याना नाला पर लगे जाम से दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान शहर की ओर से एक एंबुलेंस झांसी की ओर जा रही थी। नाला के पास लगे पुल पर एंबुलेंस फंस गई। लगभग 15 मिनट तक रास्ता न मिलने से जाम में फंसी रही। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस को निकाला। शहर में आवागमन के लिए जेल चौराहा के पास स्थित ब्याना नाला अधिक प्रमुख माना जाता है। झांसी की ओर से आने व जाने में भारी वाहनों को इसी पुल से होकर निकलना पड़ता है। जाखलौन, पाली, धौर्रा की ओर से आने वाले किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं। ऐसे इस मार्ग पर हमेशा वाहनों की कतारें लगी रहतीं हैं लेकिन ब्याना नाले का संकरा पुल सुगम यातायात में बाधक बना है। पुल पर एक साथ दो भारी वाहन नहीं निकल पाते हैं। इससे एक - एक कर निकलना पड़ता है। दोनों ओर से भारी वाहनों के प्रवेश करने पर वाहन फंस जाते हैं। वहीं आड़े तिरछे वाहन घुसने पर भी परेशानी हो जाती है। ऐसी ही स्थिति सोमवार को सुबह 11 बजे हो गई, जब दोनों ओर से भारी वाहन प्रवेश करने से फंस गए। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन भी एक-एक कर पीछे लगते गए।
विज्ञापन

इससे फंसे वाहन को पीछे करना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लंबी कतारों के बाद पुलिस को जाम खुलवाना मुश्किल हो गया। किसी भी प्रकार से एक वाहन को पीछे कराया गया। जगह मिलते ही टैक्सी चालक व बाइक चालक घुस गए। इससे भारी वाहनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं दो पहिया वाहन व टैक्सी भी आधा घंटे तक फंसी रहीं। इस दौरान बसों में सवार यात्री परेशान होकर पैदल यात्रा करने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed