{"_id":"57f15e314f1c1bd31c574ad0","slug":"amazing-you-have-a-saint-of-sabarmati","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल...
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
gndgi, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सर्वधर्म सभा, गोष्ठी, पौधरोपण एवं श्रमदान की धूम रही। वहीं, शिक्षण संस्थाओं व सरकारी कार्यालयों में भी झंडा फहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी का जीवन दर्शन समूची दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक है।
नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डा. ओमप्रकाश शास्त्री, डा. आशा साहू, डा. ऊषा पाठक, डा. पंकज शर्मा, डा. पुनीत बिसारिया, डा. रामकुमार रिछारिया, डा. सूबेदार यादव आदि उपस्थित रहे। पहलवान गुरूदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डा. सूर्यनाथ यादव ने कहा कि मनुष्य को सदैव कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए। इसके अलावा संस्थापक पारसनाथ यादव, रजनी यादव, नीलम यादव, अंजली यादव, प्रिया वर्मा ने अपने विचार रखे। पहलवान गुरूदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय पनारी में प्रबंधक डा. सूर्यनाथ यादव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय इंटर कालेज ललितपुर में पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। श्री वर्णी जैन इंटर कालेज में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके अलावा श्रम दान भी किया गया। इस मौके पर जिला स्काउट सचिव सजन कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अजब सिंह, ओमकार सिंह व स्काउट एवं एनसीसी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
सुदर्शन डिग्री कालेज में संस्थापक डा. आरएन यादव व प्राचार्य डा. केके सिंह ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। संचालन राजेश विक्रम सिंह ने किया। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में वित्त प्रभारी प्रदीप चौधरी व प्रोफेसर भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ बापू के जन्म दिवस को अंहिसा दिवस के रूप में मना रहा है। श्री दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन ब्रजमोहन वैद्य ने किया। भगवान आदिनाथ कालेज आफ एजुकेशन में प्रबंधक प्रदीप जैन एवं प्राचार्य डा. सुनील जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। संचालन नितिन सतभैया ने किया। केपीएस डिग्री कालेज ककरुआ में डा. जनक किशोरी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। संचालन जितेंद्र राजपूत ने किया। इस मौके पर निदेशक शिवम सुड़ेले आदि उपस्थित रहे। संसदीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी ने भी अपने विचार रखे। संचालन राजकुमार जैन ने किया। अंत में आभार नगराध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
गांधी व शास्त्री को किया नमन
परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ध्वजारोहण व श्रद्घाजंलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और वर्तमान दोनों महापुरुषों के विचारों की प्रासंगकिता बताई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ओमप्रकाश बिरथरे, प्राथमिक विद्यालय उर्मिला शर्मा, प्राथमिक विद्यालय उषा शर्मा, जूनियर हाईस्कूल में कविता जैन, डा राममनोहर हाईस्कूल में डा नीता खरे ने ध्वजारोहण कर महापुरुषों को पुष्पाजंलि दी।
वहीं बानपुर के भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने इस दौरान गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धाजंलि दी और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अरुण प्रकाश द्विवेदी, आशीष रावत, चंदन राजपूत, पूरन, जगदीश लोधी, दीपक, रविंद्र, अवधेश, राजीव, पुरुषोत्तम मिश्रा आदि मौजूद रहे।