फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   amarpur mandi

अमरपुर मंडी में उपज की तौलाई को लेकर किसान परेशान

Thu, 13 May 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
amarpur mandi
कारीटोरन/ ललितपुर। अमरपुर कृषि मंडी में तीन में से दो केंद्र प्रभारियों के कोरोना संक्रमित होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई किसान दस दिन से डेरा डाले हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं तुल पा रहा है। इस समय मंडी में अनाज से लदे ट्रैक्टर- ट्राली कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन

जिले में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए 61 केंद्र खोले गए हैं। इन पर तैनात गोदाम प्रभारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे कई जगहों पर गेहूं खरीद प्रभावित हो गई है। अमरपुर मंडी में तीन खरीद केंद्र संचालित हैं, इनमें से दो पीसीएफ एवं एक एफसीआई का है। एक एफसीआई व एक पीसीएफ का केंद्र कई दिन से बंद है। इन केंद्रों पर उपज लेकर पहुंचने वाले किसान परेशान हो गए हैं। कई किसानों की रातें मंडी में ही कट रही हैं। किसानों का कहना है कि उपज को अकेले छोड़ नहीं सकते हैं। मजबूरी में अनाज की रखवाली के लिए मंडी में सोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर समय कोरोना के संक्रमण का भय सताता रहता है। विभाग ने केंद्र बंद होने की सूचना नहीं दी है, जिससे किसान ट्रैक्टर-ट्राली में अनाज लादकर पहुंच रहे हैं। मंडी में ट्रैक्टर ट्राली की कतार लगी है। मंडी में केवल एक केंद्र पर ही तौल का काम चल रहा है। वहीं, गल्ला मंडी कोरोना के कारण 17 मई तक बंद रखी गई है। इस स्थिति में किसानों के पास केंद्र पर डेरा डालने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। किसान अमरपुर मंडी में दस दिन से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन केंद्र बंद होने से काम ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अमरपुर मंडी में तीन में से दो केंद्रों पर तौल नहीं हो रही है। यहां के प्रभारी कोरोना संक्रमित चल रहे हैं। दो दिन में एक केंद्र के प्रभारी के काम पर लौटने की संभावना है। दूसरा केंद्र भी जल्द काम करने लगेगा।
- राकेश कुमार त्रिपाठी
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed