फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegations of not returning pledged jewellery even after paying principal and interest

Lalitpur News: मूलधन और ब्याज चुकाने के बाद भी गिरवी रखे जेवरात वापस न करने का आरोप

Sat, 03 Jan 2026 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Allegations of not returning pledged jewellery even after paying principal and interest
मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मूलधन सहित ब्याज का रुपया चुकाने के बाद भी गिरवी रखे सोने के जेवरात वापस न करने और मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर के मोहल्ला नझाई बाजार निवासी संस्कार तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि मान्या सोनी, अनिल सोनी, रानी सोनी की सोने-चांदी के व्यापार की दुकान है। उसने करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने से बने आभूषण अनिल सोनी की दुकान पर 1.30 लाख रुपये में 11 अगस्त 2024 को गिरवी रखे थे। उसने ब्याज समेत पूरा चुकाने के बाद अपने आभूषण मांगे। इस पर अनिल सोनी ने कई दिनों तक गुमराह किया। बाद में मान्या सोनी एवं उनकी मां रानी सोनी ने तेजाब फेंकने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके साथ ही एससी-एसटी एवं पॉक्सो एक्ट लगवाने की धमकी दी। इस पर 11 अगस्त 2025 की रात 8 बजे उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। 12 अक्तूबर को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली। फिर धमकी मिलने पर हाथ की नस काट लिया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई थी। 17 अक्तूबर को उसने लेनदेन की जानकारी व सबूत पुलिस के सामने प्रस्तुत किए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed