{"_id":"5d5959e38ebc3e89991f753b","slug":"allegation-of-giving-expire-medicine-lalitpur-news-jhs1460279139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायर दवा देने का आरोप, नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायर दवा देने का आरोप, नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में संचालित कुछ नर्सिंग होम और मेडिकल स्टोर संचालक जुगलबंदी कर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। मोहल्ला रावतयाना निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शहर के मोहल्ला रावतयाना मवेशी बाजार निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र भल्लू सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 12 अगस्त को पुत्री जूही यादव की तबीयत खराब होने के कारण शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर मर्ज में सुधार की जगह बिगड़ रहा था। इसमें नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोर की दवाईयों के पर्चे को देखा, पर्चा देखते ही होश उड़ गए। पर्चा में सभी दवाईयों की एक्सपायरी का तारीख पड़ी थी। केवल एक ही दवा की एक्सपायरी तारीख नहीं दिखाई दी। इससे दो इंजेक्शन खरीदे थे। उनमें से एक इंजेक्शन को चिकित्सक के द्वारा पुत्री को लगा दिया। शेष एक इंजेक्शन पर तारीख देखने पर एक्सपायरी मिली। पीड़ित ने बताया कि इससे मरीज के अचानक ही हाथ पैर जकड़ने लगे और सूजन आ रही थी। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों से अब तक पुत्री को उपचार के बाद राहत तो दूर मर्ज और भी बिगड़ता जा रहा था। जिस पर पुत्री केे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने अस्पताल व मेडिकल स्टोर पर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
ऐसे चल रहा खेल
शहर में कुछ नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीजों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। कई नर्सिंग होम में एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मरीजों को दी जा रहीं है। इसमें पैथोलॉजी, एक्सरे सेंटर, अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचों की सुविधा शामिल है। इनमें अधिकांश अप्रशिक्षित लोग ही जांच के काम में लगे हैं। जिससे मरीज के मर्ज में सुधार की जगह बिगड़ रहा है। ऐसे ही एक मामले को लेकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि मरीज को नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर पर एक्सपायर दवाईयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
एक नर्सिंग होम पर चिकित्सक द्वारा मरीज को एक्सपायरी दवा देने की जानकारी हुई है। जिसके लिए टीम को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
एक मेडिकल स्टोर पर संचालक पर एक्सपायरी दवा देने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी मौके पर जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
उमेश भारती, औषधि निरीक्षक