फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All three power stations will increase capacity

तीन विद्युत सब स्टेशनों की होगी क्षमता वृद्घि

Tue, 05 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
All three power stations will increase capacity
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के दिशा- निर्देशों का पालन कराने लिए मुख्य अभियंता ने सोमवार को विद्युत सब स्टेशनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिरधा, सोजना और पाली में उच्च क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाकर सब स्टेशनों की क्षमता वृद्घि की जाएगी, ताकि क्षेत्रों को सुचारु बिजली मिल सके।
विज्ञापन


प्रदेश शासन की मंशानुसार किसानों को खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए उप्र पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के प्रयासों में तेजी लाई जा रही है। इसके लिए सोमवार को दिन में तीन बजे बिजली विभाग के मुख्य अभियंता पीके जैन ने गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सब स्टेशन पर स्थापित पुरानी ऑयल सर्किट ब्रेकर मशीनों को हटाकर पूर्व में मंगाई जा चुकी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनें स्थापित करने के निर्देेश दिए। अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया कि देवगढ़ व राजघाट ग्रामीण फीडरों को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति दी जाए।

सोमवार से ही गल्ला मंडी और बाईपास सब स्टेशनों के सभी ग्रामीण फीडरों को बिजली आपूर्ति बढ़ा दी गई है। यदि सब स्टेशनों पर कोई कमी है तो अधिकारियों को स्टीमेट बनाकर डिमांड भेजने को कहा है। उन्होंने बताया कार्पोरेशन का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने पर है।

उन्होंने बताया कि महरौनी में ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद बाकी स्विश्च गियर, ओसीबी, वीसीबी मशीनों के मेंटेनेंस के कार्य के बाद से तीन दिन के बाद महरौनी सब स्टेशन के सभी फीडरों को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति देने के प्रयास रहेंगे।
वहीं, आठ जनवरी को बिरधा सब स्टेशन पर 10 एमवीए और सोजना सब स्टेशन पर पांच एमवीए के अतिरिक्त उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिससे यहां भी ओवरलोड जैसी समस्या से निजात मिल सकेगी।

बिरधा सब स्टेशन में मशीनों के स्विच गियर और मशीनों की ओवर हॉलिंग आदि मेंटेनेंस का कार्य और सोजना में ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद के बाद 15 जनवरी से भरपूर आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने पाली सब स्टेशन की क्षमता वृद्घि करते हुए पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।

नलकूप संयोजनों पर तत्काल मुहैया कराएं ट्रांसफार्मर
मुख्य अभियंता पीके जैन ने कहा कि जनपद के सभी किसानों के नलकूप के नए संयोजनों के उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर व अन्य सामान समय से मुहैया कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं, नलकूप संयोजनों के जले ट्रांसफार्मरों को डिमांड के अनुसार बिना देरी किए तत्काल उपभोक्ताओं उपलब्ध कराए जाने को कहा है।


उपभोक्ता की सुनी समस्या
मुख्य अभियंता के गल्ला मंडी सब स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महिला उपभोक्ता भी वहां पहुंच गईं और उसके मुख्य अभियंता को कई दिनों के चक्कर लगाने के बाद भी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं करने के बारे में बताया। उक्त महिला उपभोक्ता की परेशानी सुनकर उन्होंने उपखंड अधिकारी द्वितीय को महिला उपभोक्ता को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed