फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All three miscreants who tried to kidnap were caught

Lalitpur News: अपहरण का प्रयास करने वाले तीनों बदमाश पकड़े

Wed, 26 Jul 2023 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
All three miscreants who tried to kidnap were caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। रेडीमेेड कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे का घर में घुसकर अपहरण करने का प्रयास करने वाले तीनों नकाबपोश बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले का खुलासा बुधवार को करने की योजना पुलिस ने बनाई है। पकड़े गए बदमाशों में से एक बदमाश पूर्व में एक लूट की घटना में भी शामिल रहा है। शहर के मोहल्ला सरदारपुरा निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी सचिन जैन के 13 वर्षीय पुत्र का 22 जुलाई की दोपहर घर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया था।

दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने पुलिस टीमों का गठन किया था। वहीं घटना को अंजाम देने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाशों को पकड़ लिया है। जिसमें दो बदमाश विनायक बरार और लालाराम ग्राम कल्यानपुरा निवासी है। वहीं तीसरा बदमाश शहर मोहल्ला आजादपुरा निवासी आनंद है। इन बदमाशों में एक बदमाश आनंद कपड़ा व्यापारी की दुकान पर एक-डेढ वर्ष पूर्व काम कर चुका है। तीनों बदमाशों के पास से घटना के दौरान बच्चे की दादी का छीना गया मोबाइल फोन, एक पॉलीथिन व घटना के दौरान पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बदमाशों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस बुधवार को इस घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

जेल में हुई थी तीनों की दोस्ती

व्यापारी के पुत्र के अपहरण के प्रयास में पुलिस पकड़ में आए तीनों बदमाशों के बारे में बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश जेल में मिले थे। यहीं पर उनकी आपस में दोस्ती हुई थी। एक बदमाश विनय ग्राम बिरारी के पास हुई लूट की घटना में जेल में निरुद्ध था तो दूसरा आंनद मोहल्ला आजादपुरा में करीब दो वर्ष पूर्व एक फौजी पर जानलेवा हमला करने के मामले में बंद था। जबकि तीसरा आरोपी लालाराम पूर्व से जेल में निरुद्ध चल रहा था। यहीं पर तीनाें की दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार पकड़ में आए बदमाश

पुलिस की टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। सीसीटीवी खंगालने के दौरान पुलिस बदमाशों को चिह्नित कर चुकी थी। इसके बाद मुखबिर को सक्रिय कर दिया। इस दौरान सूचना मिली कि एक बदमाश आंनद आजाद चौक के पास स्थित एक स्थान पर आजादपुरा में एक घर में हुई चोरी के मामले में बैठाई गई पंचायत में मौजूद है। पुलिस मौके पर पहुंची थी और आनंद को पकड़ लिया था। पहले तो पूछताछ में उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने दो साथियों के नाम भी बता दिए। इसके बाद पुलिस ने बाकी के दो बदमाशों को भी पकड़ लिया।

एक बदमाश कपड़ा व्यापारी की दुकान पर कर चुका है काम

कपड़ा व्यापारी सचिन जैन की दुकान पर करीब एक-डेढ वर्ष पूर्व आनंद काम करता था। जिस कारण से वह सचिन के घर आता जाता भी था। उसे सचिन की दौलत सोहरत के बारे में पूरी जानकारी थी। जेल से बाहर निकलने के बाद विनय ने किसी घटना को अंजाम देने की बात कही। तब आनंद ने सचिन जैन के घर में डकैती डालने व अपहरण करने की योजना बनाई। पूरी योजना के तहत वह घटना को अंजाम देना चाहते थे लेकिन व्यापारी के नाबालिग पुत्र की सजगता से वह सफल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed