फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All people read Namaz at home

घरों में रहकर अदा करें जुमे की नमाज

Fri, 27 Mar 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
All people read Namaz at home
ललितपुर। नोवेल कोविड-19 कोरोना वायरस से पूरे विश्व के लोग पीड़ित हैं। भारत भी कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। इसलिए जुमा की नमाज घरों में अदा करें। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग और जिला मुस्लिम एसोसिएशन के सदर असलम कुरैशी ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि इस अवधि में परिजनों के साथ अपने-अपने घरों में रहें, इससे कोरोना की चेन टूटेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 27 मार्च को शुक्रवार है। उन्होंने सभी नमाजियों से अपील करते हुए कहा कि वे जुमे की नमाज अपने घरों में ही अदा करें। पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी दशा में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर जाकर मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा न करे। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह जिला मुस्लिम एसोसिएशन के सदर असलम कुरैशी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर भीड़ पर पाबंदी है, इसलिए आप सभी पंजगाना नमाज और जुमे की नमाजें जौहर अपने- अपने घरों में अदा करें। हुकूमत द्वारा लिए या गया फैसला आप की सेहत और तंदुरुस्ती के लिए जरूरी है। खुद और अपने बच्चों को घर में रहने के लिए पाबंद करें। गली- कूचों और मुहल्लों में भीड़ की शक्ल में किसी सूरत में खड़े न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed