फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All day long jam in Galla Mandi, farmers are getting upset

गल्ला मंडी में दिनभर लगता जाम, किसान हो रहे परेशान

Mon, 31 Oct 2022 10:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
All day long jam in Galla Mandi, farmers are getting upset
कतार में खड़े वाहन -संवाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नवीन गल्ला मंडी परिसर में सड़क पर हो रहे कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में वाहनों के प्रवेश व निकासी में दिक्कते आ रही हैं। वाहनों की अधिकता से आवाजाही में फंस रहे हैं, ऐसे में अंदर के साथ ही बाहर भी मुख्य सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग रहीं है। ऐसे में किसानों को प्रवेश के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गल्ला मंडी में जिम्मेदारों की उदासीनता से उपज लेकर बेचने को पहुंच रहे किसान परेशानियों से जूझ रहे हैं। मंडी परिसर में मुख्य मार्ग में दो रोड बनाए गए हैं। इनमें सुरक्षा व जाम की समस्या न हो, इसके लिए सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया गया है, जिससे एक ओर से वाहन प्रवेश करें और दूसरी ओर से वाहनों की निकासी हो सके।
विज्ञापन

लेकिन, मंडी में बीते वर्षों से एक मार्ग पर कारोबार होने से आवाजाही ठप्प है। सड़क पर उपज उतारने की वजह से वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्टेट बैंक के सामने वाला एक मात्र सड़क ही आवाजाही को बचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मंडी में पहुंचे वाहनों की मात्रा अधिक हो गई, कुछ वाहन प्रवेश के बाद उपज खाली कर वापस आ रहे थे, सामने भी वाहन प्रवेश कर रहे थे, इसी बीच परिसर में वाहन फंस गए। इससे अंदर वाहनों का चलना पूरी तरह से बंद हो गया। वहीं गेट के बाहर सड़क के दोनों को वाहनों की लंबी कतार लग गई। झांसी की ओर लगभग एक किलोमीटर तक लाइन लग गई। वहीं दूसरी ओर एआरटीओ नहर के पास तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम की समस्या न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल कर एक लाइन लगवाई। इससे जाम नहीं लग सका, पर उपज लदे वाहनों को घंटों तक प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। कई वाहन तो दोपहर डेढ़ बजे के बाद भी मंडी में दुकान पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में किसानों को पानी समेत धूप की समस्या से जूझकर लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इसके बाद भी मंडी प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
मंडी में एक मार्ग पर कारोबार करने की जानकारी हुई है, जिस पर सचिव को निर्देश देकर सड़क को खाली रखने के लिए कहा जाएगा।
- गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी
मंडी में वाहनों की अधिकता होने से अंदर प्रवेश करने में समस्या होने के चलते सड़क जाम न लगे, इसके लिए वाहनों को एक कतार में कर प्रवेश कराया जा रहा है।
- अभिनेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed