फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Alert and save follow to lockdown

लॉकडाउन का पालन कर सतर्क और सुरक्षित रहें

Mon, 27 Apr 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Alert and save follow to lockdown
आजादपुरा द्वितीय में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर के आजादपुरा द्वितीय में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को हरसंभव प्रयास कर रहीं हैं। संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी से रहना जरूरी है। क्योंकि, लॉकडाउन का ठीक तरीके से पालन करने से ही हमारा जनपद अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त है।
विज्ञापन

महिलाओं ने जागरुकता का संदेश देते हुए कहा कि जिले की सीमा के आसपास के ज्यादातर जिले कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ऐसे में हमारे जनपदवासियों के सामने चुनौती है कि हम अपने जनपद को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखने के लिए जागरक रहें, सतर्क रहें, सावधान रहें और घर पर ही रहें। ताकि, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचे रहना है, तो हम अपने घर पर ही रहें।
विज्ञापन

देश कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि बीमारी से बचने के लिए अपने-अपने घरों में ही रहें। बचाव का लगातार प्रयास करें। सावधान रहें, जिससे कि किसी भी प्रकार के संक्रमण का भय न हो। सब लोग घर के अंदर ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम अपने घर में ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह सतर्क भी हैं। घर में हैं, सावधान हैं, इससे संक्रमण से भी बचाव हो रहा है। परिवार के सभी सदस्य बार- बार सैनिटाइजर से हाथ साफ करते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।
- रामवती
हम पूरी तरह सावधान हैं। कोरोना वायरस से लड़ने और इससे निपटने के लिए हम तैयार हैं। वायरस से डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की जरुरत है। इसलिए बचाव के प्रयास करते रहें।
- अनीता कुशवाहा
हम सभी जनपदवासियों को गर्व है कि हमारा जिला कोरोना वायरस से पूर्णत: मुक्त है। आगे भी पूर्णतया संक्रमण से बचे रहें इसके लिए सभी को घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की जरुरत है।

- रामवती
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम सब सावधान हैं और सजग भी हैं। सभी ठीक तरीके से लॉकडाउन का पालन करें, ताकि हमारा जनपद आगे भी सुरक्षित बना रहे।
- राजकुुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed