{"_id":"65a420efc5f2c6dcb106ae1a","slug":"akshat-kalash-yatra-taken-out-with-much-fanfare-invitations-distributed-with-yellow-rice-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-8953-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धूमधाम से निकाली अक्षत कलश यात्रा, पीले चावल बांट कर दिया आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धूमधाम से निकाली अक्षत कलश यात्रा, पीले चावल बांट कर दिया आमंत्रण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन। अयोध्या में राम जन्मभूमि नवनिर्माण व भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गांव-गांव में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए घर-घर पीले चावल वितरित किए जा रहे हैं।
किसरदा छपरट गांव में अक्षत कलश के विधिवत पूजन के बाद निकाली गई कलश यात्रा में ग्रामीण डीजे की थाप पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। गांव स्थित हनुमान मंदिर में अक्षत कलश पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। युवक डीजे की थाप पर धार्मिक भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। अक्षत कलश प्रत्येक घर ले जाकर अयोध्या आने के आमंत्रण के लिए पीले चावल देकर आग्रह किया गया। इस अवसर पर पहलवान सिंह, तिलक सिंह, कालीचरन चौबे, दुष्यंतसिंह, क्षितपाल सिंह, सौरभ सिंह, संतोषसिंह, टिन्कू सिंह सहित गांव के सभी गणमान्य व ग्रामीण मौजूद रहे। इधर, छपरट गांव में अक्षत कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। कलश यात्रा के दौरान घर-घर कलश का पूजन किया गया। ग्रामीणों ने पीले चावल देकर आमंत्रण दिया। अक्षत कलश यात्रा में छपरट गांव के सभी ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
पिपरई ग्राम पंचायत में निकाली गई अक्षत कलश यात्रा
जाखलौन। ग्राम पिपरई में श्री अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत चावल कलश यात्रा निकाली गई। गांव में प्रत्येक घर जाकर सभी को अक्षत चावल एवं आमंत्रण पत्र दिया और 22 तारीख को श्री लक्ष्मणगढ़ मंदिर पिपरई में भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। कलश यात्रा में आनंद कुमार प्रजापति, लक्ष्मीकांत नायक, पूरनसिंह प्रजापति, जीवन यादव, पवन यादव, शेर सिंह प्रजापति, वेद प्रकाश शांडिल्य, नीलेश नायक, उमेश श्रीवास्तव, सौरभ यादव, विनय तिवारी, हरीराम प्रजापति, देवेंद्र सिंह यादव, खुमानसिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में दीप जलाने का आह्वान
बिरधा। राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ ने घर-घर जाकर पीले अक्षत देकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता दिया। हनुमान गढ़ी मंदिर में सभी राम भक्त उपस्थित हुए। गाजे बाजे के साथ गलियों में जाकर अक्षत देकर 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में दीप जलाने को कहा। इस मौके पर खंड कार्यवाहक रामअवतार, अनुराग तिवारी, कुलदीप चौधरी, राजकुमार शर्मा, शिवांश करन, राहुल, विशाल, सिद्धांत, दिलीप, राजीव, संजू, शरद, अभिनंदन, राजेंद्र, ऋषि, दीपक, भूपेंद्र, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
मंदिरों में भजन पूजन करने आह्वान किया
बांसी। ग्राम आलापुर में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। घर-घर राम ज्योति जलाने व मंदिरों में भजन पूजन करने आह्वान किया गया। इस दौरान जिला प्रचारक वीर, खंड कार्यवाहक आदित्य दुबे राम, ध्रुव आदित्य पांडेय, भगवान सिंह बुंदेला, जगदीश प्रसाद गोस्वामी, धर्मेंद्र यादव, अंकित गोस्वामी, सौरभ गोस्वामी, बब्बू राजा, ओमकार गोस्वामी, पुष्पेंद्र गोस्वामी, दीपू राजा बुंदेला, महादेव गोस्वामी, नाती राजा, जीतू राजा, राघवेंद्र राजा, देवेंद्र विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, विकास गोस्वामी, रामकुमार गोस्वामी, राकेश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, देवराज बुंदेला, अभिषेक झा, अमर सिंह, अभिषेक सौरभ गोस्वामी राजीव गोस्वामी ब्रजेंद्र राजा, ब्रजेश नामदेव, शिशुपाल यादव, जगदीश विश्वकर्मा, रामनरेश गोस्वामी, बलराम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।