फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   akhilesh yadav visit, heliped inspection

सपा एमएलसी ने ग्राम वीर में परखी हेलीपैड व सभास्थल की तैयारियां

Sun, 28 Nov 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav visit, heliped inspection
पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पार्टी के लोगों को संबोधित करते शशांक यादव - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दो दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कार्यक्रम प्रभारी व एमएलसी शशांक यादव ने बानपुर क्षेत्र के ग्राम वीर में पहुंचकर हेलीपैड व सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने महरौनी व कुम्हेणी में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने पर चर्चा की।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।कार्यक्रम प्रभारी व एमएलसी शशांक यादव दोपहर बाद वीर गांव पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नवनीत सिंह से हेलीपैड के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य कराए जाने के संबंधित में निर्देश दिए। उन्होंने महरौनी में सभा का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने और चुनावी तैयारियों के बारे में एकजुट रहने को कहा। इस दौरान यहां पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर यादव एवं पूर्व विधायक फेरनलाल भी मौजूद रहे। वह अब रविवार को जखौरा के ग्राम गोरा में जाकर जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed