फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   akhilesh yadav arriving lalitpur, 20 november

जनपद की सियासत को टटोलने 20 को आएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Wed, 17 Nov 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav arriving lalitpur, 20 november
ललितपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 नवंबर को ललितपुर आ रहे हैं। वह बानपुर के ग्राम वीर में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा शहर स्थित गिन्नौट बाग में आम सभा का संबोधित करेंगे। इस दौरान खाद न मिलने से हुई किसानों की मौत पर उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख दर्द सुनेंगे। वहीं, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव के जेल में होने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है अखिलेश जनपद की सियासत टटोलने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर एवं पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 20 नवंबर को पहले शहर के गिन्नौट बाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बानपुर क्षेत्र के ग्राम वीर में महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उधर, उन्होंने पार्टी के निवर्तमान पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों से मंत्रणा कर कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दुष्कर्म के मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव इन दिनों जेल में हैं और कार्यकारिणी भंग चल रही है। ऐसे समय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह जनपद की सियासत को टटोलने आ रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा नेताओं को भी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को विरोधी पार्टी ने षडयंत्र में फंसाया
ललितपुर। पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की उत्पीड़नात्मक नीतियों से परेशान है। महंगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था, ठप पड़े विकास कार्यों और बेरोजगार युवा व आत्महत्या करते किसान जैसी गंभीर समस्याओं से निजात पाना चाहती है। पूर्व विधायक गरौठा दीप नारायण सिंह ने कहा कि षडयंत्र के तहत विरोधी पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव को मुकदमे में फंसाया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, फूलसिंह नन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, शिशुपाल सिंह, जगदीश कुशवाहा, अनिल अरजरिया, जीतू सरदार, स्वामी प्रसाद यादव, अमर सिंह, धनीराम रजक, कृष्ण स्वरूप निरंजन, शेर सिंह टोढ़ी, मान सिंह खैरा, सुरेंद्र यादव, रामविलास रजक, गिरधारी यादव, शिवम मिश्रा, गीता मिश्रा, बृजभान सिंह, मेघनाथ खंगार, जगदीश पार्षद, विजय यादव, धनंजय यादव, भवानी सिंह, रामदास श्रोतीय, गिरधारी यादव, बृजेंद्र सिंह, हृदेश मुखिया, शत्रुघ्न सिंह, रामन सिंह, प्रकाश पाल, प्रभु लोधी, दीपक बाल्मीकि, नैपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

लखनऊ से खजराहो होकर वीर गांव पहुंचेंगे अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से खजुराहो हवाई मार्ग से जाएंगे। खजुराहो से वह बानपुर के वीर गांव पहुंचेंगे । यहां महाराजा खेत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शहर स्थित गिन्नौट बाग में आम सभा का संबोधित करेंगे। यह जानकारी निवर्तमान प्रवक्ता खुशहाल चंद्र साहू ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed