फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Airport: Land acquisition process started

हवाई अड्डा : भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ

Wed, 13 Mar 2024 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Airport: Land acquisition process started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हवाई अड्डा निर्माण के लिए नागरिक उड्डयन विभाग के अधिग्रहण प्रस्ताव के बाद प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने इसके लिए आपत्तियां मांगी हैं। इसके लिए 19 से 20 मार्च की तिथि सुनिश्चित की गई है।

हवाई अड्डा निर्माण के लिए तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। करीब 91 हेक्टेयर भूमि को क्रय किया जाना था, जिसमें 2.286 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया गया। इनमें एक भूमि का भूस्वामी विदेश में रहता है। वहीं, अन्य भूमियों के स्वामित्व संबंधी वाद दायर थे, ऐसे में इन भूमि के बैनामे नहीं हो पा रहे थे। इसके लिए जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने अधिग्रहण के संबंध में आपत्ति सुनने के लिए तिथि का निर्धारण 19 मार्च को सिवनी खुर्द व ललितपुर हद बाहर की भूमि पर सुनवाई 20 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed