फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Airport construction work will now accelerate

Lalitpur News: हवाई अड्डा निर्माण कार्य में अब आएगी तेजी

Wed, 06 Sep 2023 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Airport construction work will now accelerate
डीएम ने अड़चनाें को हल करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हवाई अड्डा निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है, इसके नक्शे व भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रही समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा। नये जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी लखनऊ में रहते हुए इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने इसमें आने वाली अड़चनों को दूर करने का आश्वासन दिया है।
जनपद में हवाई अड्डा निर्माण योजना 390 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है, जिसमें 226 एकड़ भूमि निजी व 174 एकड़ भूमि ग्राम समाज की शामिल है। जमीन भी क्रय की जा चुकी है, एक सिर्फ एक बैनामा नहीं हुआ है, जिससे यह अधिग्रहण का कार्य अटका हुआ है, यह बैनामा न होने का कारण यह है कि इस भूमि का स्वामी विदेश में निवास करता है, वह भारत में आने तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा हवाई पट्टी के नक्शे को लेकर भी तकनीकी कारण शासन स्तर पर आ रहे हैं। नये जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विशेष सचिव लखनऊ के पद रहते हुए इन सब पर अध्ययन किया है। इससे अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यहां हवाई अड्डे का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। जिलाधिकारी ने पहले दिन ही स्पष्ट किया है कि हवाई अड्डे का निर्माण उनकी प्राथमिक योजनाओं में रहेगा। इसमें आने वाली परेशानियों को वह जल्द की दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed