फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aircraft to pass over marshy ground and broken roads

बदहाली : दलदल व उखड़ी सड़कों से गुजरेंगे विमान

Tue, 22 Sep 2026 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Aircraft to pass over marshy ground and broken roads
ललितपुर। मंगलवार को जलविहार पर्व उत्सव के रूप में मनाया जाना है। लेकिन शहर की सड़कें बदहाल हैं, जगह-जगह दलदल और उखड़ी गिट्टी है। मंदिरों के विमानों को सुम्मेरा तालाब तक इन्हीं रास्तों से गुजरना होगा। सोमवार तक तालाबपुरा और डोंड़ाघाट की सड़कें दयनीय स्थिति में थीं। नगर पालिका सड़कों की मरम्मत का दावा कर रही है। कुछ जगहों पर गिट्टी और मिट्टी डालकर अस्थायी व्यवस्था की गई है। हालांकि, कई सड़कों की मरम्मत अभी बाकी है। इससे राहगीरों को वाहनों से चलने में दिक्कत हो रही है। भगवान के विमानों को कंधों पर लेकर चलने वाले भक्तों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


श्रीनृसिंह मंदिर के पास गोशाला अखाड़ा से डोंड़ाघाट गेट तक सड़कें उखड़ी हैं। गिट्टी और धूल से लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। आज मंगलवार को सुम्मेरा तालाब पर जलविहार के बाद मंदिरों के विमान इसी मार्ग से लौटेंगे। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

-----------

मोहल्ला डोंड़ाघाट में विजयवीर बजरंगी और जुगलकिशोर मंदिरों के सामने सड़क दलदल बन गई है। जलविहार पर्व पर विमानों के निकलने के लिए रास्ते में मिट्टी नहीं डाली गई। इससे भगवान की जलविहार यात्रा में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

मोहल्ला तालाबपुरा में छोटी देवी मंदिर के सामने भी सड़क उखड़ी पड़ी है। जबकि आज जलविहार पर मुख्य विमानों की शोभायात्रा इसी मार्ग से होकर सुम्मेरा तालाब के घाटों पर पहुंचेगी।
----------

मोहल्ला खिरकापुरा में बूढ़े बब्बा मंदिर के सामने उखड़ी सड़क का पालिका द्वारा मरम्मतीकरण कराया गया है, ऐसे में ऐसा से विमानों की शोभायात्रा निकलने में कुछ आसानी हो सकेगी।
-----------

विमानों के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित शहजाद नदी के क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत नगर पालिका द्वारा कराई गई है। यहां मिट्टी डालकर क्षतिग्रस्त पुल को दो पहिया वाहन व पैदल चलने योग्य तैयार किया गया है। इस पुल के किनारे बजरी की बोरियों को भी रखवाया गया है, ताकि बारिश होने से मिट्टी न बह जाए।


पालिका द्वारा महोत्सव को लेकर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मार्गों की दुरुस्ती सुंदरीकरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है।-सोनाली जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed