फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   AIIMS doctor will operate on the girl's eyes

एम्स के डॉक्टर करेंगे बालिका की आंखों का ऑपरेशन

Sun, 14 Nov 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
AIIMS doctor will operate on the girl's eyes
ललितपुर। कस्बा पाली में बालिका की आंखों का उपचार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करा रही हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के माध्यम से पहले झांसी और फिर दिल्ली में एम्स में पहुंचाकर जांच कराई है। अब दिल्ली में एम्स के चिकित्सकों ने बालिका की आंखों में रोशनी आने की उम्मीद जताई है और इसके लिए फरवरी में ऑपरेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा पाली निवासी नंदनी (12) पुत्री मनोज बरार की छह वर्ष पूर्व अचानक से आंखों की रोशनी चली गई थी। तब से वह आंखें होते हुए भी अंधकारमय जीवन जी रही है। बीते माह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब कस्बा पाली में खाद से परेशान किसान की मौत के मामले में परिजनों से मिलने पहुंचीं तो लौटते समय रास्ते में कांग्रेस महासचिव की गाड़ी रोककर नंदिनी की मां ने अपनी बेटी की आंखों की समस्या और अपनी लाचारी भी बताई। इस पर प्रियंका गांधी ने उसकी बेटी का इलाज कराने का भरोसा दिया था। इसके बाद एक नवंबर को प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बालिका को झांसी बुलवाकर आंखों के चिकित्सक डा. एमसी अग्रवाल से जांच कराई, जिस पर उन्होंने बालिका का इलाज में असमर्थता जताई थी। तब प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को उसकी जांच दिल्ली में एम्स में कराने की बात कही, जिस पर बीते दो दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे व यूथ कांग्रेेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन और कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष संजीव चौरसिया उस बालिका को लेकर दिल्ली में एम्स में पहुंचे और चिकित्सकों को दिखाया, जिस पर चिकित्सकों ने जरूरी जांचे कराने के साथ ही उसकी आंखों की रोशनी वापस आने की उम्मीद जताई। अब फरवरी में ऑपरेशन होगा। अब परिजनों को बालिका की आंखों के ऑपरेशन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed