{"_id":"665b935c72114058a906f0f6","slug":"ahilyabai-worked-for-every-class-mahendra-pal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-115617-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिल्याबाई ने हर वर्ग के लिए किया काम: महेंद्र पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिल्याबाई ने हर वर्ग के लिए किया काम: महेंद्र पाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा (ललितपुर)। माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पाल समाज ने धूमधाम से मनाई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
पाल वैचारिक क्रांति मंच के तत्वावधान में सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज से अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। दर्जनों गांवों से आए पाल समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। अहिल्याबाई के चित्र को बग्गी पर सजाकर और उनके स्वरूप में छोटी छोटी बच्चियों को घोड़े पर सवार कर ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए गिरार तिराहा पहुंची, जहां लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा महिपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई।
बुंदेलखंड पाल महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल और विशिष्ट अतिथि पाल समाज के जिलाध्यक्ष करन पाल आदि ने अहिल्याबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मदनमोहन पाल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, वरिष्ठ समाजसेवी नाथूराम पाल, दीवान हिमांशु राजा, डॉ. रामपाल निरंजन, घनश्यामदास बाबा, नंदकिशोर पाल आदि मौजूद रहे।