फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Agriculture yantra will find anudan

किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र

Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agriculture yantra will find anudan
ललितपुर। किसानों को पारदर्शी किसान योजना के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। इसके लिए किसानों को टोकन जनरेट कराना होगा। टोकन राशि जमा करने के बाद वह किसी भी दुकान से कृषि यंत्र खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

शासन द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब किसानों को पारदर्शी योजना के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। योजना के तहत कृषि यंत्र लेने के लिए टोकन जनरेट कराना होगा। इसकी राशि को एक सप्ताह के अंतर्गत बैंक में जमा करना होगा। राशि जमा होने के बाद चालान को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। अपलोड होने के एक सप्ताह में कृषि यंत्र खरीदना होगा और उसकी रसीद को अपलोड करना होग। इसके बाद अनुदान की राशि किसान के बैंक खाते में जाएगी। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद आवेदन स्वत: ही निरस्त हो जाएगा। इसलिए किसान एक सप्ताह में टोकन की राशि जमा करें और अपलोड कर एक सप्ताह में अनुदान से कृषि यंत्र खरीद करें। योजना में किसान अनुदान पर मेनुअल स्प्रेयर, पॉवर नैपसेक, सीडड्रिल, जीरे टिल सीड कम फर्टिलाइजर, रिजफरो प्लांटरनर, रोटावेटर, मल्टीक्रोप थ्रेसर, लेजर लैंड लेवलर, स्प्रिंकलर सैट, पंप सैट, एचडीपीई पाइप, लपेटा पाइप, मिनी दाल मिल, थ्रेसिंग फ्लोर, तिरपाल आदि कृषि यंत्र मिलेंगे।
विज्ञापन

किसानों को अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्र का लाभ पहले आओ पहले पाओ के अधार पर मिलेगा। कृषि यंत्र का अनुदान किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में जाएगा। इसके लिए यंत्र क्रय की रसीद उपलब्ध कराना होगी। - संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed