{"_id":"5e289c698ebc3e4b51755a68","slug":"after-seven-days-not-came-water-in-nul-taldehate-news-jhs1582121181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी नहीं आया नलों में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन भी नहीं आया नलों में पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। फिल्टर पंप पर जली मोटर नहीं बदली जाने से नगर में लगातार सातवें दिन पेयजल आपूर्ति ठप रहीं। पानी नहीं मिलने से जनता कराह उठी। परेशान लोग बुधवार की सुबह अपनी समस्या को लेकर जलसंस्थान गए, परंतु वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला। पेयजल आपूर्ति का जनपद में सबसे बुरा हाल है। सात दिन से नलों से पानी नहीं आने पर किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने जनता के दर्द को जानने की कोशिश नहीं की। इससे जनता में जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है।
नगर में लगातार सात दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस बुढापे में सर्दी के मौसम में हैंडपंपों से पानी भरना काफी मुसीबत भरा हो रहा है।
- मुन्नी देवी
पानी न आने से हैंडपंप का पानी तीसरी मंजिल तक ले जाने में काफी मुसीबत आ रही है, जिससे सुबह बच्चों को नाश्ता बनाने और स्कूल भेजने में काफी असुविधा उठानी पड़ रही है।
- प्रीति मोदी
पानी के लिए घर में पुराना कुंआ है, परंतु कुंए की काफी दिनों से सफाई न होने से उसका पानी पीने के लिए उपयोग में नहीं लें सकते हैं। पीने की पानी की गंभीर समस्या हो गई है।
विज्ञापन
- रेखा अड़जरिया
नगर में पेयजल संकट के चलते पूरा दिन पानी भरने में लग जाता है। आराम करने का वक्त ही नहीं मिलता है। इससे पूरी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है।
- शिखा मिठया
समाचार पत्रों से जानकारी होने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, यह ठीक नहीं है। जल्द सही कराएंगे।
- विधायक रामरतन कुशवाहा
तालबेहट की जलापूर्ति के लिए जलनिगम ने पंप लगाया था, लेकिन उसकी बियरिंग खराब हो जाने के कारण उसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। बृहस्पतिवार से जलापूर्ति सुचारु होने की संभावना है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
बृहस्पतिवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
योगेश कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी, ललितपुर