फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After platinum,work on the possibilities of rock phosphate and uranium also started

प्लेटिनन के बाद रॉक फास्फेट व यूरेनियम की संभावनाओं पर भी काम शुरू

Wed, 26 Feb 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
After platinum,work on the possibilities of rock phosphate and uranium also started
ललितपुर। भले ही विकास के मामले में बुंदेलखंड का सबसे पिछड़ा जनपद माना जाता हो, लेकिन प्राकृतिक व खनिज संपदाओं का ललितपुर में अकूत भंडार है।
विज्ञापन

ग्राम पिसनारी में रॉक फास्फेट होने की पुष्ट हुई है। इससे सिंगल सुपर फास्फेट खाद तैयार किया जाता है। इसके अलावा वैज्ञानिक ने जिले में यूरेनियम होने की संभावना व्यक्त करने के साथ ही हाल ही में तहसील मड़ावरा के ग्राम गिरार में वैज्ञानिकों की खोज में प्लेटिनम की पुष्टि होने के बाद यह तय हो गया है कि जिले में खनिज संपदा का अकूत भंडार है।
एक जमाना था, जब यहां से इमारती पत्थर मालगाड़ी के माध्यम से हरियाणा के पलवल तक जाता था, लेकिन अब यह कारोबार ठप है। इसकी वजह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पर्यावरण हितों को देखते हुए खनन पर रोक लगा दी है। एक समय था, जब यहां पर मकान बनाने के लिए पत्थर का अधिक से अधिक उपयोग होता था। दरवाजे की चौखट, छत, दालान के खंभे समेत अधिकाधिक पत्थर लगाया जाता था। पत्थर काटने से लेकर मकान बनाने तक का पूरा काम कारीगरों के हाथ में था। इस काम के एक से बढ़कर एक हुनरमंद थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कभी जिले के धौर्रा क्षेत्र के लोगों को ग्रेनाइड के कारण समृद्ध माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसी तरह ग्राम मदनपुर और पंडवन क्षेत्र में भी इमारती पत्थर निकलता है।
विज्ञापन

ललितपुर जिले में 11.07 प्रतिशत क्षेत्र में जंगल है। कुल वन क्षेत्रफल में 519.3 हजार हेक्टेयर है। उत्तर प्रदेश की दक्षिणी सीमा में विंध्य और पठार भूमि पर जिला आबाद है। पठारी क्षेत्र होने के कारण यहां पर प्रचुर मात्रा में इमारती पत्थर है। ग्राम धौर्रा इमारती पत्थर के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश खनिकर्म एवं पुरातत्व विभाग और भारतीय भू-सर्वेक्षण विभाग द्वारा मड़ावरा ब्लाक के आधा दर्जन गांवों के भू-भाग के कुछ स्थानों को चिह्नित कर खनिजों की उपलब्धता की संभावनाओं को देखकर खोज की जा रही है। यहां से जांच के लिए सैंपल लेकर आगरा, दिल्ली और हैदराबाद प्रयोगशालाओं में भेजे गए। प्रयोगशालाओं में जांच के बाद प्लेटिनम जैसे कीमती खनिजों की उपलब्धता की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

=========
जिले में रॉक फास्फेट की उपलब्धता है। इसके अलावा अन्य खनिज संपदाएं भी हैं।
- नवीन कुमार दास
क्षेत्रीय खान अधिकारी/ जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed