{"_id":"65b2c695d6d7980c0c09c91f","slug":"advocates-xi-defeated-administration-xi-by-seven-wickets-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-109426-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अधिवक्ता एकादश ने प्रशासन एकादश को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अधिवक्ता एकादश ने प्रशासन एकादश को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को अधिवक्ता एकादश और प्रशासन एकादश के बीच दूसरा मैच खेला गया। अधिवक्ता एकादश ने प्रशासन एकादश को सात विकेट से हराया।
श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर खेले गए 20 ओवर के मैच में सबसे पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों से बार संघ अध्यक्ष जहेंद्र सिंह परमार, मनोहर लाल शर्मा, हरीराम राजपूत, डीजीसी रामनारायण पाठक ने परिचय लिया। प्रशासन एकादश के कप्तान एसडीएम श्रीराम यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रशासन एकादश का पहला विकेट पहले ही ओवर में एक के स्कोर पर गिर गया। एसडीएम और विवेक गोस्वामी ने संभल कर खेलते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया, लेकिन 38 के स्कोर पर एसडीएम का विकेट गिरते ही प्रशासन एकादश की पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 91 रन ही बना सकी।
अधिवक्ता एकादश की ओर से अखिलेश श्रीवास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। अधिवक्ता की ओर से भास्कर मिश्रा और दीपेंद्र ने भी शानदार गेंदबाजी की। अधिवक्ता एकादश के ओपनर रक्षपाल सिंह बुंदेला 17 और सुनील तिवारी ने 24 रन बनाए। राहुल राजा ने धुआंधार चार चौकों की सहायता से अपनी टीम के लिए 17 रन नॉट आउट बनाए। इस प्रकार प्रशासन एकादश सात विकेट से पराजित हुई। अंपायरिंग नवीन नायक और गौतम मोदी ने व स्कोरिंग हरीराम श्रीवास और दिनेश शांडिल्य ने की। बार संघ के पूर्व महामंत्री रामगोपाल झा और वर्तमान मंत्री कृपाल सिंह ने कमेंट्री की।