फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Advocates sent memorandum for appointment of judge

Lalitpur News: जज की तैनाती के लिए अधिवक्ताओं ने भेजा ज्ञापन

Sat, 12 Aug 2023 12:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Advocates sent memorandum for appointment of judge
ग्राम न्यायालय में सुनवाई में होती है परेशानी, मुख्य द्वार पर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। ग्राम न्यायालय में चार माह से पीठासीन अधिकारी न होने से परेशान अधिवक्ताओं ने अधिकारी की तैनाती की मांग की। इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश को एक ज्ञापन भेजा गया। इससे पहले अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी की।
ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि वर्ष 20 फरवरी 2016 में तालबेहट तहसील क्षेत्र के लोगों को ग्राम न्यायालय की सौगात दी गई थी। जिसमें भरण पोषण, घरेलू हिंसा, दुर्घटना एवं मारपीट के चार थाना क्षेत्र तालबेहट, बार, जखौरा और पूराकलां की सुनवाई की जाती है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलती है।
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय के खुलने के बाद से यहां अधिकांश समय पीठासीन अधिकारी की कमी रही। चार माह पूर्व यहां जज यज्ञेश कुमार सोनकर का गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने के बाद उनके स्थान पर कोई जज नहीं आया, तब से न्यायालय खाली है। जिससे वादकारियों व अधिवक्ताओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की परेशानी देखते हुए ग्राम न्यायालय में जज की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व युवा अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से ग्राम न्यायालय तक नारेबाजी करते हुए ज्ञापन दिया। इस मौके पर रामगोपाल झा, मनोज संज्ञा, नवीन नायक, बहादुर सिंह, भास्कर मिश्रा, लक्ष्मन श्रीवास, रामकांत, विक्रम बहादुर, सोनू रजक, राजेंद्र सिंह,भानू कुशवाहा, धरमन कुशवाहा आदि प्रमुख रहे।

पीठासीन अधिकारी न होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशान हाेना पड़ रहा है। इस समस्या पर उच्चाधिकारियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
- जहेंद्र सिंह परमार, अध्यक्ष बार संघ

जज न होने से क्षेत्र की जनता को मामूली सी बात के लिए जिला मुख्यालय तक भागना पड़ रहा है। इससे धन और समय दोनों की हानि हो रही है।
- कृपाल सिंह राजपूत, महामंत्री बार संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed