फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   advocates agitate at colloctate.

अधिवक्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, नहीं किया काम

Sun, 21 Feb 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
advocates agitate at colloctate.
ललितपुर। मेरठ और महोबा में माफिया के उत्पीड़न से अधिवक्ताओं द्वारा की गई आत्महत्या को लेकर अधिवक्ता परिवार में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश घोष और महामंत्री शंकरलाल कुशवाहा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट और कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और सारा दिन न्यायालय के कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में चल रहे माफिया के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर अधिवक्ता मुकेश पाठक और मेरठ में विधायक व माफिया के उत्पीड़न से अधिवक्ता ओमकार तोमर को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा। आए दिन अधिवक्ताओं की हत्या और आत्महत्या हो रही हैं।
विज्ञापन

विरोध दिवस मनाते हुए अधिवक्ताओं के हित में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई किए जाने, दोषी व्यक्तियों की अविलंब गिरफ्तारी व पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किए जाने, मृत अधिवक्ताओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने, अधिवक्ता सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए जाने और प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक अधिवक्ता का पचास लाख रुपये का निशुल्क बीमा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता हरीराम राजपूत, रतीराम कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिह चौहान, शेर सिंह यादव, राकेश तिवारी, गजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह ठाकुर, मनीष श्रीवास्तव, राकेश गौतम, भगवत नारायण, राजपाल सिंह, दर्शन बड़ौनिया, सुनील, शंकर कुशवाहा, दिनेश जैन, इकबाल बेग, जमील खान, अंकित जैन, नीरज मोदी, गोविंद नारायण सक्सेना, मानवेंद्र सिंह, उदय सिह, प्रतीश तिवारी, बृजेंद्र सिंह चौहान, रामनरेश दुबे, हरदयाल सिंह लोधी, मुन्नालाल सठयाना, श्रीबल्लभ करौलिया, पवन तिवारी, विजय कुमार सिंह, राजेश पाठक, प्रसन्न कौशिक, कृष्ण गोपाल कुशवाहा, वसीम खान, उमाशंकर कुशवाहा, मुकेश, केपी राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed