{"_id":"672925391da01c87c30829e4","slug":"advocates-abstaining-from-judicial-work-due-to-ghaziabad-incident-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-123448-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गाजियाबाद कांड को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गाजियाबाद कांड को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गाजियाबाद कांड के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। जिन लोगों की तारीखें थीं, वह कचहरी पहुंचे, लेकिन अगली तारीख लेकर लौट गए।
29 अक्तूबर को गाजियाबाद जिला जज कोर्ट रूम में अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिसमें कई अधिवक्ता घायल हुए थे। बार काउंसिल ने प्रदेश स्तर पर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। जनपद के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने कचहरी परिसर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, महामंत्री महेंद्र जैन एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।