फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Advocate's wife hanged herself

अधिवक्ता की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Advocate's wife hanged herself
ललितपुर। थाना नाराहट कस्बा में सोमवार को एक अधिवक्ता की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान थी और उसका एक बेटा भी मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा नाराहट निवासी सुषमा सिंह (58) पत्नी जय सिंह सोमवार को दोपहर में घर पर थीं। घर पर उनका बेटा भी था। जबकि उनके पति जय सिंह पेशे से अधिवक्ता होने के चलते पाली तहसील गए हुए थे। दोपहर बाद जब जय सिंह घर लौटे और दरवाजा खोलकर अंदर गए तो उनके बेटे ने कमरे की तरफ इशारा किया। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी रस्सी के सहारे मंदिर वाले कमरे में जाल से फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को बताया और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई आरएस बुुंदेला ने बताया कि उसकी बहन की काफी समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जबकि बहन का बेटा भी शुरू से ही मानसिक विक्षिप्त है। वहीं बहन का कई वर्षों से भोपाल, ललितपुर के अलावा अन्य शहरों में भी उपचार चला, लेकिन वह ठीक नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि बहन के लिए अलग मकान भी बनवा दिया था, लेकिन उसकी स्थिति नहीं सुधर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed