फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Admissions at Nehru College to continue until July 30: Principal

नेहरू महाविद्यालय में 30 जुलाई तक होंगे प्रवेश : प्राचार्य

Wed, 29 Jul 2026 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Admissions at Nehru College to continue until July 30: Principal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध नेहरू महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में महाविद्यालय में प्रवेश के संबंध में चर्चा की गई। सत्र 2026-27 के बीए प्रथम सेमेस्टर, बीएससी बायो/मैथ, बीकाॅम प्रथम सेमेस्टर, एमए के सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर में 29 व 30 जुलाई को प्रवेश किए जाने का निर्णय लिया गया।
प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने निवेदन किया कि महाविद्यालय के जिन छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल से बीए प्रथम सेमेस्टर, बीएससी बायो/मैथ, बीकाॅम प्रथम सेमेस्टर, एमए के सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे सभी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, उत्तीर्ण कक्षाओं की अंकतालिकाएं, फोटो, आधार कार्ड एवं आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर अंकित किया गया, के साथ महाविद्यालय की प्रवेश समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर 29 व 30 जुलाई को सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक अपना नामांकन करवा लें।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार बीए प्रथम वर्ष में निर्धारित 720 सीटों पर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए प्रवेश लिए जाएंगे। बैठक में प्रो. आशा साहू, प्रो अनिल सूर्यवंशी, हिमांश धर द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, डाॅ. दीपक पाठक, डाॅ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डाॅ. अमित सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed