फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Administration engaged in assessing crop damage.

Lalitpur News: फसल नुकसान जांचने में जुटा प्रशासन

Tue, 22 Sep 2026 12:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in assessing crop damage.
मड़ावरा-रनगांव। जिले में लगातार भारी बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने फसलों की बर्बादी और पैदावार में कमी का सटीक आकलन करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को तहसील क्षेत्र के पारौल गांव में क्रॉप कटिंग करवाई गई। यह प्रक्रिया उप जिलाधिकारी मदन मोहन गुप्ता की सीधी निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन

नुकसान के मूल्यांकन के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग और फसल बीमा कंपनी के अधिकारी खेत में पहुंचे। एसडीएम ने स्वयं निष्पक्षता से फसल की कटाई और माप-तौल पूरी करवाई। स्थानीय किसान भी इस दौरान मौके पर मौजूद थे। पिछले कुछ दिनों की बारिश से उड़द, सोयाबीन और अन्य दलहनी फसलें पानी में डूबकर खराब हो चुकी हैं। प्रशासन अलग-अलग क्षेत्रों में रैंडम आधार पर क्रॉप कटिंग करवा रहा है। इसका उद्देश्य प्रति हेक्टेयर उत्पादन पर बारिश का असर जानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed