{"_id":"6761c21e043f4f026e075281","slug":"administration-could-not-decide-whose-peanuts-it-was-even-after-a-week-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-125919-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मूंगफली किसकी थी, हफ्तेभर बाद भी तय नहीं कर सका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मूंगफली किसकी थी, हफ्तेभर बाद भी तय नहीं कर सका प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक सप्ताह पूर्व अमरपुर मंडी स्थित क्रय केंद्र पर मूंगफली लदा ट्रक उपजिलाधिकारी ने पकड़ा था। ट्रक के साथ मौजूद लोग दस्तावेज नहीं दिखा सके थे। प्रशासन ने मूंगफली सील कर जांच टीम गठित की थी, लेकिन केंद्र प्रभारी पर मामला दर्ज न होने से तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
अमरपुर मंडी में मूंगफली क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। विगत 11 दिसंबर को उपजिलाधिकारी नासिर खान ने जिला विकास सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर मूंगफली लदा ट्रक पकड़ा था, जो खाली हो रहा था। उन्होंने एक पिकअप को भी पकड़ा था। इन दोनों वाहन पर मौजूद लोगों के पास मूंगफली से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। वाहन को सीज कर दिया था। लेकिन, प्रशासन अभी तक यह तय नहीं कर पाया कि मूंगफली किसकी है। प्रशासन पर मामला निपटाने व दोषियों को बचाने के आरोप लग रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मूंगफली प्रकरण में जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।-अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी।