फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ADM got angry over pending applications in PM Vishwakarma Yojana

Lalitpur News: पीएम विश्वकर्मा योजना में लंबित आवेदनों पर एडीएम हुए नाराज

Sat, 01 Nov 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
ADM got angry over pending applications in PM Vishwakarma Yojana
- उद्योग बंधु की बैठक में शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उद्योग बंधु की बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के लंबित आवेदनों पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने डीपीआरओ व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने नये विकसित मिनी औद्योगिक आस्थान बीद्यााखेत के चहारदीवारी निर्माण की समस्या के निदान किए जाने के लिए उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तथा यूपीएसआईसी के अवर अभियंता को निर्देशित किया। उन्हें स्थल का निरीक्षण करते हुए कब्जा दिलाया जाने, कब्जा उपरांत एक माह के अंदर चहारदीवारी एवं अन्य कार्य पूर्ण किए जाए। पीएमईजीपी योजना की भौतिक सत्यापन की समीक्षा करते हुए जनपद के बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया। औद्योगिक आस्थान चंदेरा में विद्युत आपूर्ति के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि वह औद्योगिक आस्थान, चंदेरा में विद्युत की समस्या के निदान के लिए डाली गई विद्युत लाइन के जंफरों एवं अन्य उपकरणों की इकाईवार स्थलीय निरीक्षण करते हुए, 15 दिवस के अंदर समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान, चंदेरा में नालियों की साफ-सफाई किए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया। 25 व्यक्तियों की टीम बनाकर सफाई अभियान दो दिवस के अंदर चलाएं तथा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए एस्टीमेट को बोर्ड की बैठक में पारित कराएं। मिनी औद्योगिक आस्थान, तालबेहट में विद्युत व्यवस्था करने के लिए स्थलीय निरीक्षण करते हुए, एस्टीमेट तैयार करते किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी जल संस्थान मुंशीलाल, उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed