{"_id":"5eb46b978ebc3e909e011c57","slug":"accused-two-sironkhurd-golikhand-arrest-lalitpur-news-jhs16623138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरोन खुर्द गोलीकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरोन खुर्द गोलीकांड के दो अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम सीरौनखुर्द में तीन मई को पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर गोली मारने के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित के कब्जे से अवैध देशी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
थाना जखौरा के ग्राम सीरौनखुर्द में तीन मई को गांव के कुछ लोगों द्वारा गांव की पार्टी बंदी एवं पुरानी रंजिश के चलते रामनिवास पुत्र स्व.लाल सिंह राजपूत को जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया था, इससे उसे सीने में गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में आठ आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपरोक्त गोलीकांड में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस एवं स्वॉट टीम को लगाया गया था। टीमों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए धरपकड़ अभियान चलाकर कई ठिकानों पर दबिशें दीं। इसके बाद जखौरा/तालबेहट रोड पर स्थित वांदीवर तिराहा से मुख्य आरोपी रोहित यादव पुत्र उजागर यादव को घटना में प्रयुक्त तमंचे सहित व लाखन सिंह पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित के खिलाफ पुलिस ने अवैध तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीमों में थानाध्यक्ष जखौरा अवध नारायण पांडये, स्वॉट टीम प्रभारी राजबाबू यादव, प्रभारी सर्विलांस गुलाम हुसैन, उपनिरीक्षक अजय कुमार, स्वॉट टीम से शत्रुन्जय, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, अमित पाठक, जायद अली, मनमोहन, इमरान साबरी, रविंद्र प्रताप सिंह, रजनीश चौहान आदि शामिल रहे।