फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accused of stealing idol from Jain temple arrested, both idols recovered

Lalitpur News: जैन मंदिर से मूर्ति चुराने का आरोपी गिरफ्तार, दोनों मूर्तियां बरामद

Thu, 04 Apr 2024 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing idol from Jain temple arrested, both idols recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जैन मंदिर से मूर्तियां चोरी करने में 25 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की दोनों मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं।
कस्बा महरौनी के कंचनपुरा स्थित दिगंबर जैन पंचबल यति मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर 20 मार्च की रात को भगवान वासपूज्य और मल्लिनाथ की पीतल की मूर्तियां चोरी कर ली गई थीं। इसका खुलासा करने के लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने एसओजी, सर्विलांस टीम सहित कोतवाली महरौनी पुलिस को निर्देशित किया था। साथ में चोर की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो कुछ सुराग हाथ लगे। कड़ियों को आपस में जोड़ा गया तो मूर्ति चोरी करने वाले का चेहरा बेनकाब हो गया। विसदेव आदिवासी निवासी न्यू बस स्टैंड टीकमगढ़, मध्य प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला कंचनपुरा कस्बा महरौनी के रूप में इसकी पहचान हुई। ललितपुर-टीकमगढ़ बाईपास पर सुंदरम ढाबे के पास बुधवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस सहित चुराई गई पीतल की मूर्तियां बरामद की गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लोहे की पट्टी से तोड़े थे गेट के ताले
आरोपी विसदेव ने बताया कि वह 20 मार्च को गुना से महरौनी अपनी रिश्तेदारी में आया था। रात में वापस जाते समय वह जैन मंदिर की ओर गया और यहां एक लोहे की पट्टी से गेट के ताले तोड़े। अंदर रखीं दोनों मूर्तियों को चोरी कर लिया था। मूर्तियों को एक बोरे में रखकर नहर के रास्ते से मडावरा में बने अपने डेरे पर पहुंचा था। दूसरे दिन मूर्तियों को लेकर बस में बैठकर पत्नी के डेरे सिलावनी जिला रायसेन, मध्यप्रदेश चला गया था। यहां पानी की टंकी के पास गड्ढा खोदकर मूर्तियों को छिपा दिया था।
--------
कबाड़ी को बेचने का किया था प्रयास
विसदेव ने भोपाल में एक कबाड़ी से मूर्तियों को बेचने का सौदा करने का प्रयास किया था, लेकिन कबाड़ी चोरी का माल खरीदने को तैयार नहीं हुआ था। जिसके बाद वह सिलवानी आया और गड्ढे से मूर्तियों को निकालकर बोरे में रख टीकमगढ़ वापस जा रहा था कि रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया।
-------
साइकिल से मिले सुराग ने हटाया पर्दा
सीसीटीवी कैमरे खंगालने के दौरान साइकिल से जाता एक युवक बोरे में कुछ सामान रखे दिखा। कुछ और सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवक यहां साइकिल से दिखा, लेकिन बोरा नहीं था। शक गहराने पर पुलिस ने साइकिल सवार के बारे में जानकारी की तो लोगों ने घटना के दिन उसके जैन मंदिर के आसपास दिखने की बात कही और नाम-पता बताए। इसके बाद पुलिस मूर्ति चोरी का खुलासा करने में सफल रही।
----
तीन वर्ष पूर्व पेट्रोल पंप पर कर चुका है लूट
विसदेव इससे पूर्व वर्ष 2021 में कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला चौकाबाग स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर लूटपाट के मामले में गिरफ्तार होकर साथियों के साथ जेल जा चुका है।

-------
इस टीम को मिली सफलता
पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरौनी रमेशचंद्र मिश्र, एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, कस्बा महरौनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह, खितवांस चौकी प्रभारी अंकित कौशिक, एसओजी में तैनात दीपक दुबे, योगेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed