फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accountants busy investigating crop loss due to rain and strong winds

Lalitpur News: बारिश और तेज हवाओं से फसल के नुकसान की जांच में जुटे लेखपाल

Thu, 29 Feb 2024 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Accountants busy investigating crop loss due to rain and strong winds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




तालबेहट-कड़ेसराकलां-पवा। बारिश व तेज हवाओं से मंगलवार को गिरी फसलों के नुकसान की जांच करने गए लेखपालों ने 24 घंटे बाद भी अपनी रिपोर्ट एसडीएम को नहीं दी। वहीं, किसानों ने बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर 24 घंटे के अंदर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, इससे क्लेम मिलने में तकनीकी दिक्कत आ सकती है।


इस समय मौसम पल-पल अपना रूप बदल रहा है। तीन दिनों से कुछ सर्दी थी, लेकिन मंगलवार सुबह तेज हवाएं चलने लगीं। जब तक किसान मौसम के इस रुख को समझते तब तक कई गांवों में बारिश होने लगी। पवा में कुछ ओले भी गिरे थे। तेज हवा से फसलें गिर गईं। किसानों ने फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




---

बीमा क्लेम के लिए टोलफ्री नंबर पर दर्ज करानी होगी शिकायत



किसानों को फसल नुकसान होने पर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008896868 पर 24 घंटे के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। दर्ज शिकायत के आधार पर बीमा कंपनी की टीम मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------



- जब किसान की फसल खेतों में पकने वाली होती है, उसी समय प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है, इससे आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो जाती है।-रेखा अहिरवार



---

सरसों की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो गई थी। तेज हवा के चलते वह बर्बाद हो गई है। अब लागत निकलना मुश्किल नजर आ रहा है।-रामलाल

---



किसान कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा का सामना करता आ रहा है। इस बार भी मौसम नाइंसाफी कर रहा है।-पन्नालाल



---

गेहूं की फसल तेज हवा से खेतों में बिछ गई है। पच्चीस फीसदी तक नुकसान होने की संभावना है।-वीरन कुशवाहा

-----------



पवा में ओले गिरने और बारिश एवं तेज हवा की जानकारी के बाद लेखपालों को गांवों में जाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। किसी भी गांव में अभी फसलों को कोई नुकसान की रिपोर्ट नहीं आई है।-राजबहादुर सिंह, एसडीएम तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed