फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Accountant arrested for taking bribe to get name corrected

Lalitpur News: नाम सही कराने के लिए रिश्वत लेता लेखपाल गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accountant arrested for taking bribe to get name corrected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। झांसी से आए भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने मंगलवार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम लेखपाल को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां मुकदमा दर्ज कराया। तालबेहट तहसील में रामपुर के मजरा हंसारी निवासी किसान अमिताब कुमार ने एंटी करप्शन टीम को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी मां की मृत्यु के बाद खतौनी में उसकी मां भुवन कुंवर के स्थान पर उसके तीनों भाई लल्लू राजा, कल्यान सिंह और अनिल कुमार के नाम आ गए थे। लेखपाल की गलती से खतौनी में उसका नाम अमिताब कुमार की जगह अनिल कुमार अंकित हो गया था।
उसने नौ अक्तूबर 2023 को तत्कालीन उपजिलाधिकारी को नाम सही कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को आख्या देने के आदेश दिए थे। तहसीलदार ने लेखपाल से रिपोर्ट लगवाने को कहा। जब वह लेखपाल राजेंद्र रजक से मिला तो उसने कहा कि मामला काफी पुराना है, पांच हजार रुपये दो तो जल्दी काम कर दूंगा।
विज्ञापन

उसने इसकी जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते को दी। मंगलवार को झांसी से आई टीम ने आरोपी लेखपाल को शिकायतकर्ता से पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया। टीम लेखपाल राजेंद्र रजक मूल निवासी ग्राम रजपुरा पोस्ट गैराहा तहसील मऊरानीपुर, जनपद झांसी को कोतवाली ले गई। लेखपाल पर रामपुर के अलावा खैराडांग का भी अतिरिक्त प्रभार था। वह वर्तमान में तालबेहट में किराये पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed