{"_id":"57c5ea6a4f1c1bf47f2cb314","slug":"accident-rail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैड के बंद गेट से टकराई टावर वैगन, दीवार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैड के बंद गेट से टकराई टावर वैगन, दीवार क्षतिग्रस्त
lalitpur
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कार्य में प्रयुक्त होने वाली टावर वैगन ट्रेन मंगलवार की शाम को टावर वैगन शैड के बंद गेट से टकरा गई, जिससे शैड की बाउंड्री बाल क्षतिग्रस्त हो गई। टावर वैगन के गेट से टकरा की जानकारी मिलने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। देर रात तक अधिकारी जांच में जुटे रहे।
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के आगे टीआरडी कार्यालय के सामने टावर वैगन शैड बना हुआ है। रेलवे की पटरियों व अन्य तकनीकी कार्यों के लिए टावर वैगन ट्रेन प्रयुक्त की जाती है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे टावर वैगन रेलवे कार्य होने के बाद वापस शैड में रखने को वापस टावर वैगन शैड में ले जाई जा रही थी, कि तभी गेट बंद होने पर ड्राइवर की गलती से वैगन ट्रेन शैड के बंद गेट से जा टकराई, जिससे टावर वैगन शैड का गेट टूटकर दूर जा गिरा और शैड की बाउंड्री बॉल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर अधिकारियों में खलबली मच गई। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पड़ताल में जुट गए। तत्काल इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों ने मंडलीय अधिकारियों को दी है। घटना में प्राथमिक तौर पर गलती ड्राइवर की मानी जा रही है, लेकिन सही कारण जांच के बाद भी सामने आ सकेगा।