फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   accident

हाईटेंशन लाइन के तार टूट कर गिरे, घरों में दौड़ा करंट, आग लगी

Mon, 27 Jul 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
accident
घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट आने से घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला डोंडाघाट में रविवार की सुबह छतों पर हाईटेंशन लाइन के तार गिरने से कई घरों में करंट दौड़ गया। करंट से घरों में रखे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर खराब हो गए। एक महिला भी झुलस गई। कई घरों में तो करंट के कारण आग की लपटें भी दिखीं। यहां तक कि छतों पर जहां तार टूट कर गिरे, वहां कई जगह छतों में छेद हो गए और सरिया गलकर कमरों में टपकने लगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला डोंडाघाट में कई घरों के ऊपर से जलसंस्थान को जाने वाली खुले तारों की हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। रविवार को सुबह करीब सात बजे लोग उठकर दैनिक क्रियाओं में लगे हुए थे कि तभी अचानक घरों की छतों से निकली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया, इससे कई तार टूटकर गिर गए और घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और अधिकांश लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को कई बार फोन लगाया, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा, जिससे काफी देर तक करंट बना रहा। मोहल्ले में एक घर में महिला सुकुमारी झा (50) पत्नी राजधर झा अंदर ही फंस गई और दीवार में करंट आने से बाएं हाथ में झुलस कर बेहोश हो गईं। मोहल्ले व परिजनों ने किसी प्रकार उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल में उपचार को ले गए, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अधिकारियों से संपर्क कर बिजली बंद कराई
मोहल्लेवालों ने कई बार विद्युत विभाग को फोन लगाया, लेकिन जब संपर्क नहीं हो सका तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से संपर्क कर बिजली बंद कराई, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद लोगों ने अपने- अपने घरों में जाकर देखा तो किसी के टीवी, पंखा, फ्रिज जल गए, तो किसी की छत में छेद हो गए। यहां तक की कई घरों के मीटर तक जलकर खराब हो गए। मोहल्ले में राजभर झा के मकान में कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए। पड़ोसी रामसेवक पाठक सौजना वाले के मकान में भी करंट दौड़ा और उनकी दो टीवी, पंखा, कूलर समेत कई विद्युत उपकरण जल गए। मोहल्ला के रामायण शर्मा, मलखान सिंह, पुरुषोत्तम नारायण चौबे अध्यापक एवं अन्य लोगों के मकानों में करंट दौड़ने से विद्युत उपकरण जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
----------------
हाईटेंशन लाइन के नीचे रह रहे कई परिवार
पहले भी हो चुके हादसे, डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी मजदूर की मौत
ललितपुर। मोहल्ला तालाबपुरा के डोंडाघाट क्षेत्र के सुधा सागर इंटर कॉलेज के पीछे की ओर मकानों की छतों के ऊपर से जलसंस्थान के लिए हाईटेंशन बिजली लाइन निकली हुई है। यह हाईटेंशन लाइन हर समय लोगों के लिए खतरा बनी हुई है।
आए दिन हाईटेंशन बिजली लाइन में फाल्ट होते हैं, कई बार हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर गिर जाती है। इससे घरों में करंट आने का खतरा बना रहता है। रविवार को भी यही हुआ। जब सुबह करीब सात बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण एक तार कई घरों की छत पर टूटकर गिर गया और कई घरों में करंट दौड़ गया। डेढ़ वर्ष पूर्व यहां एक मकान में काम करने के दौरान एक मजदूर की छतों से निकली हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके अलावा भी करंट लगने के कारण हादसे हो चुके हैं, इसके बाद भी विद्युत विभाग द्वारा समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा सका है।
हाईटेंशन लाइन टूटने से हादसे होते रहते हैं
ग्रामीण बताते हैं कि जब स्थानीय निवासी विद्युत विभाग के पास समस्या लेकर जाते हैं तो विभाग द्वारा एक ही जवाब होता है कि लाइन पहले से निकली है और मकान बाद में बनाए गए हैं। लेकिन, सवाल यह है कि मकान अब बन चुके हैं और सैकड़ों लोग निवास करते हैं। अब ऐसे में समस्या का स्थाई समाधान करना होगा, नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। यह समस्या सिर्फ इसी मोहल्ले की नहीं है, बल्कि मोहल्ला नेहरू नगर और मोहल्ला पिसनारी बाग में नहर किनारे कई मकानों का यही हाल है, जहां हाईटेंशन लाइन मकानों के ऊपर से निकली हुई है। इन स्थानों पर आए दिन हाईटेंशन लाइन टूटने से हादसे होते रहते हैं।
आठ माह पूर्व मोहल्ला पिसनारी बाग में दसवीं के छात्र की छत पर पढ़ाई करने के दौरान हाईटेंशन तार छू जाने के कारण मौत हो गई थी। इन घटनाओं के होने से मोहल्लेवासी दहशत में रहते हैं कि कहीं उनके परिवार के सदस्यों के साथ कोई हादसा न हो जाए।

मोहल्ला तालाबपुरा के डोंडाघाट में गिलहरी बिजली की लाइन पर चले जाने की कारण लाइन में फाल्ट होने से घरों में करंट आ गया था। सूचना पर मौके पर स्थिति देखी। लाइन को अंडरग्राउंड कराने के प्रयास किए गए थे, लेकिन नहीं हो सकी है। हाईटेंशन लाइन की समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
- आदर्शराज, उपखंड अधिकारी विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed