{"_id":"5e6bdff58ebc3ea813720de8","slug":"absent-sevayojan-officer-again-doing-action-lalitpur-news-jhs162351025","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी ने नेहरू महाविद्यालय में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला सेवायोजन अधिकारी के गैरहाजिर पाए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। गत दिवस उप कुलपति बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झॉसी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान नेहरू महाविद्यालय में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट खुर्शीद अहमद जिला सेवायोजन अधिकारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए थे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा जनपद के 15 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षाएं प्रथम पाली में प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली में सांय 2 बजे से 5 बजे सम्पन्न होना प्रस्तावित है। जनपद में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर नकलविहीन,सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराए जाने के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। गत दिवस उप कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झॉसी द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।जिसमें नेहरू महाविद्यालय में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट खुर्शीद अहमद जिला सेवायोजन अधिकारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने इस पर गहरा रोष प्रकट करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ परीक्षा सम्पन्न कराएं।