{"_id":"68e41d8034dd6e9cca012bf8","slug":"abhinav-shivansh-shreya-and-arshika-winners-in-badminton-singles-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-143931-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बैडमिंटन एकल में अभिनव, शिवांश, श्रेया और अर्शिका विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बैडमिंटन एकल में अभिनव, शिवांश, श्रेया और अर्शिका विजेता
विज्ञापन
ललितपुर। स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन, क्रिकेट व वॉलीबॉल की फाइनल प्रतियोगिताओं में विजेताओं व उप विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के अलावा 700, 600 व 500 रुपये नकद देकर पुरस्कार दिया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में सोमवार को फाइनल मैच खेले गए। जूनियर बैडमिंटन अंडर-15 बालक वर्ग एकल में अभिनव वर्मा प्रथम, शान उल्ला खां द्वितीय व ऋषि तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। युगल में आराध्य अग्रवाल व अभिनव वर्मा प्रथम, श्रेयश जैन व ऋषि तिवारी द्वितीय, यश साहू व अभिषेक कुशवाहा की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। बालिका एकल में श्रेया अग्रवाल प्रथम, राजस्मिता परमार द्वितीय व अद्धिका श्रीवास तृतीय स्थान पर रही। युगल में राजस्मिता परमार व श्रेया अग्रवाल प्रथम, अद्विका श्रीवास व अस्विका रजक द्वितीय व सौम्या राठौर व माही की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
अंडर-18 बालक वर्ग एकल में शिवांश श्रीवास्तव प्रथम, अनस द्वितीय व अभिनव वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। युगल में शिवांश श्रीवास्तव व अनस प्रथम, अभिनव वर्मा व आराध्य अग्रवाल द्वितीय, शान उल्ला खां व सुरेंद्र कुमार की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग एकल में अर्शिका प्रथम, श्रेया अग्रवाल द्वितीय व अद्विका श्रीवास तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
युगल में अर्शिका व श्रेया अग्रवाल प्रथम, राजस्मिता परमार व अद्विका श्रीवास द्वितीय, जया व जाहन्वी जैन की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका अमन, अनस, सुरभि पटेल, सुरेंद्र, रविंद्र ने निभाई।
बालक वर्ग की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम व एसडीएस (हिंदी मीडियम) के बीच खेला गया। एसडीएस की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 16 ओवर में 89 रन का लक्ष्य रखा। स्टेडियम की टीम से सर्वाधिक तीन विकेट समर प्रताप सिंह ने लिया। जवाबी पारी के लिए उतरी स्टेडियम की टीम ने रितिक, समर व दिव्यांश की बैटिंग की बदौलत मात्र 13 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टेडियम की टीम विजयी घोषित की गई। निर्णायक की भूमिका संकेत कुशवाहा, पवन रैकवार, शिवम, युवराज, अजरुद्दीन, यादवेंद्र राजा, हर्षवर्धन सिंह बुंदेला, राकेश परमार, वैभव मिश्र व स्कोरर देवू राजपूत ने निभाई।
वॉलीबॉल के फाइनल मैच में विजेता टीम पहलवान गुरुदीन हिंदी मीडियम व उप विजेता एसडीएस इंग्लिश मीडियम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पराजित होने वाले खिलाड़ी निराश न हों, वे मेहनत करें तो आगे उन्हें भी सफलता मिलेगी। इस मौके पर अंकुर सहरावत तीरंदाजी प्रशिक्षक, धर्मेंद्र गोस्वामी, राजेश राय, लक्ष्मण, मनोज कुशवाहा, विकास आदि मौजूद रहे।